Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने उखाड़ा धरने पर बैठी महिलाओं का टेंट:मेरठ में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी, कहा था- हमारी भूल, कमल का फूल

    20 hours ago

    1

    0

    मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेक्टर 2 और सेक्टर 4 में सेटबैक के विरोध में महिलाओं का धरना प्रदर्शन लंबे समय से जारी है। जिसमें आज सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह सेक्टर 2 के धरना स्थल पर पहुंची और महिलाओं द्वारा लगाए गए टेंट को हटवा दिया गया। सीओ का कहना है कि लगातार बाजार से शिकायत हो रही है कि सड़क पर टेंट लगने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। जिसके चलते हमने टेंट हटवाया है। कल लगाए थे नारे सेक्टर दो की महिलाओं ने बीते दिन धरना स्थल पर हनुमान चालीसा का जाप करने के बाद कमल का फल हमारी भूल के नारे भी लगाए थे। वहीं सेक्टर 4 में भी महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी है। लेकिन वहां पुलिस द्वारा कोई टेंट नहीं हटवाया गया है क्योंकि वह सड़क से हटकर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। सेक्टर 2 के नवनियुक्त अध्यक्ष अर्पित मोगा ने बताया कि को सीओ द्वारा अव्यवस्था का कारण बताते हुए हमारा टेंट हटवाया गया है। इसके बाद भी महिलाओं का धरना अभी जारी है महिलाएं धूप में ही बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है। तीन दिन पहले ही बदली थी कार्यकारिणी सेक्टर 2 में आपसी मतभेद के चलते तीन दिन पहले ही सेक्टर 2 का अध्यक्ष भी बदल गया था उसी के बाद से यह शिकायतों का दौर चला और टेंट हट गया है। वहीं महिलाओं का कहना है कि है आपसी मतभेद का ही नतीजा है कि हमारे टैंट की शिकायत हुई है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ही महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। इस बीच में सेक्टर दो का धरना दो बार स्थापित भी हुआ। इसके बाद सेक्टर चार में धरने की शुरूआत हुई और सेक्टर दो का धरना भी शुरू हो गया।उसके बाद अब लगभग 15 दिन से महिलाएं फिर से धरने पर बैठे हैं जिनका आज पुलिस द्वारा टेंट हटा दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार:फर्जी रजिस्ट्री मामले में पुलिस को मिली सफलता, फर्जी दस्तावेजों और आधार कार्ड का इस्तेमाल
    Next Article
    आगरा के पालीवाल पार्क में मिला युवक का शव:सिर कूचकर की गई हत्या, परिजनों ने दोस्त पर लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment