Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानी की टंकी में मिला 9-साल की बच्ची का शव:अलीगढ़ में 24 घंटे से लापता थी, पुलिस ने जांच शुरू की

    9 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के नगला पूसा गांव में दो दिन से लापता 9 साल की बच्ची का शव पानी की कुंडी में तैरता हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 24 घंटे से लापता थी गांव नगला पूसा निवासी धर्मेंद्र सिंह की बेटी प्रियंका सोमवार दोपहर 1 बजे से अपने घर से लापता थी। मंगलवार सुबह करीब 1 बजे गांव वालों ने पानी की टंकी के पास बनी कुंडी में एक शव देखा। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान प्रियंका के रूप में की और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बरला संजय कुमार त्यागी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मृतक किशोरी की मौत से संबंधित साक्ष्य जुटाए। प्रियंका अपने परिवार में दो भाइयों में सबसे छोटी और इकलौती बहन थी। मिर्गी की बीमारी से ग्रसित थी बच्ची थाना प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि नगला पूसा गांव में 9 वर्षीय किशोरी का शव पानी की कुंडी में मिला है, जो सोमवार दोपहर से घर नहीं लौटी थी। उन्होंने बताया कि मृतक किशोरी मिर्गी की बीमारी से ग्रस्त बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मौत पानी की कुंडी में गिरने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीआरडी जवानों को कैशलेस इलाज की सौगात:23 करोड़ की बैरक का शिलान्यास, DM बोले- कार्यालय के लिए जल्द चिन्हित होगी जमीन
    Next Article
    9 बीघे में काटी जा रहीं दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त:उन्नाव में 8-10 करोड़ की संपत्ति प्रभावित, बिना लेआउट स्वीकृति के हो रही थी प्लॉटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment