Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीआरडी जवानों को कैशलेस इलाज की सौगात:23 करोड़ की बैरक का शिलान्यास, DM बोले- कार्यालय के लिए जल्द चिन्हित होगी जमीन

    8 hours ago

    1

    0

    जालौन के प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों और उनके परिवारों को अब कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने पीआरडी जवानों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू करने के साथ लखनऊ के सरोजनी नगर में 23 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया। मंगलवार को विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। बड़ी संख्या में पीआरडी जवानों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम देखा और मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। सीएम ने किया योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने लखनऊ के ग्राम एटर पश्चिम, सरोजनी नगर में बनने वाली बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया। इसी कार्यक्रम के दौरान पीआरडी जवानों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का भी शुभारंभ किया गया। योजना लागू होने से जवानों और उनके परिवारों को उपचार के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। कानून-व्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं जवान कार्यक्रम में माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि पीआरडी जवान कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विषम परिस्थितियों में भी जवान पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करते हैं। उन्होंने कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना से जवानों के साथ उनके परिवारों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। पीआरडी कार्यालय के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि पीआरडी जवान कानून-व्यवस्था के साथ आपदा प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में प्रशासन का सहयोग करते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले में पीआरडी कार्यालय के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जमीन उपलब्ध होने के बाद कार्यालय भवन के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीआरडी जवानों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाए। बड़े हॉल के निर्माण में सहयोग का आश्वासन विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कहा कि पीआरडी कार्यालय के लिए भूमि चिन्हित होने के बाद भवन निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने पीआरडी जवानों की सुविधा के लिए मंत्री निधि से बड़े हॉल के निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान कार्यक्रम में सदर विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप सिंह, कालपी विधायक प्रतिनिधि आशुतोष चतुर्वेदी, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रशांत पाण्डेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल के बगल में 15 साल से जर्जर पंचायत भवन:मऊ में बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा, आधी छत गिर चुकी, दीवारों में दरारें
    Next Article
    पानी की टंकी में मिला 9-साल की बच्ची का शव:अलीगढ़ में 24 घंटे से लापता थी, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment