Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पनौली में बढ़ई ने महिला की ईंट से हत्या की:बेटियों ने देखा मां का शव, आरोपी बढ़ई फरार, गहने गायब होने का आरोप

    7 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के खुटहन इलाके के पनौली गांव में सोमवार को गुड़िया (46) की हत्या कर दी गई। आरोप है कि एक बढ़ई मिस्त्री ने निर्माणाधीन मकान में ईंट से उनके सिर पर हमला किया। स्कूल से लौटी बेटियों ने मां का शव कमरे में तख्त पर पड़ा देखा तो शोर मचाया। खुटहन थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आरोपी ने महिला के सिर पर ईंट से हमला किया था। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल ईंट बरामद कर ली है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि निर्माणाधीन मकान में लगे दरवाजे ठीक कराने को लेकर गांव के बढ़ई से गुड़िया का विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी बढ़ई लालमनि विश्वकर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों ने हत्या के बाद महिला के गहने गायब होने का भी आरोप लगाया है। मृत महिला के देवर सत्तार अहमद ने बताया कि गुड़िया अपने पुश्तैनी घर से करीब 500 मीटर दूर अपना मकान बनवा रही थी। सोमवार को वह दरवाजा ठीक कराने के लिए गांव के बढ़ई लालमनि विश्वकर्मा को बुलाने की बात कहकर निर्माणाधीन मकान पर गई थीं। दोपहर करीब दो बजे उनकी बेटियां सवा (18) और सानिया (16) स्कूल से घर लौटीं। उन्हें मां घर पर नहीं मिलीं। दोनों निर्माणाधीन मकान पर पहुंचीं तो कमरे में तख्त पर मां का शव पड़ा था। उनके सिर से खून बह रहा था। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही खुटहन थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह और शाहगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे। खुटहन क्षेत्र के पनौली गांव निवासी गुड़िया की हत्या बढ़ई से हुए मामूली विवाद में ही हुई या फिर कोई अन्य वजह थी, पुलिस इसकी तहकीकात में जुटी है। पुलिस यह भी छानबीन कर रही है कि आखिर हत्या की वजह क्या हो सकती है। पेशे से बढ़ई लालमन विश्वकर्मा को गुड़िया ने निर्माणाधीन मकान में दरवाजा व खिड़कियां लगाने के साथ ही फर्नीचर के अन्य कार्य का सौदा किया था। दरवाजा व खिड़‌की ठीक न होने को लेकर कुछ दिनों पूर्व गुड़िया व लालमन विश्वकर्मा के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि दरवाजा व खिड़की ठीक करने को लेकर हुई कहासुनी में हत्या की बात गले के नीचे उतरने वाली नहीं लगती। इसे देखते हुए पुलिस ने भी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस घटना के समय वहां से गुजरने वाले व आसपास के लोगों की भी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर का इंजीनियर रूस में क्यों गिरफ्तार हुआ?:पत्नी ने कहा- रूसी सेना में भेज रही पुलिस, मां बोली- पुलिस ने शीशा तोड़ने की बात कही
    Next Article
    गोंडा में 5 घंटे से हो रही बारिश:30 एमएम बारिश, अगले 3 घंटे के लिए तेज बरसात का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment