Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिजन बोले- दोस्तों ने हत्या कर शव छिपाया:गोरखपुर में 6 घंटे सड़क पर हंगामा किया, राप्ती में तलाश जारी; दोस्तों के साथ नहाने गया था छात्र

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में राप्ती नदी में नहाने गए 10वीं के छात्र के लापता होने के बाद बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने छात्र के साथ गए दो दोस्तों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। छात्र की तलाश में एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें जुटी हैं। घटना के विरोध में नाराज लोगों ने दोपहर करीब 3 बजे ट्रांसपोर्ट नगर के पास मुख्य सड़क जाम कर दी। करीब छह घंटे तक चले हंगामे के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अधिकारियों के समझाने के बाद रात करीब 9 बजे जाम खुलवाया जा सका। पुलिस ने छात्र की मां की तहरीर पर दोनों दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। नदी किनारे छात्र की चप्पल, कपड़े और मोबाइल मिले हैं, जबकि बुधवार रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था छात्र रामगढ़ताल क्षेत्र के सेमरा देवी प्रसाद छोटका पथरा निवासी सत्यपाल निषाद का 16 वर्षीय बेटा प्रिंस एमजी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। मंगलवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद शाम करीब 3:30 बजे राजघाट क्षेत्र के चकरा दोयम निवासी उसके दो दोस्त स्कूटी से घर पहुंचे। दोनों उसे अपने साथ राप्ती नदी ले गए। दोस्तों ने परिजनों को बताया कि नहाते समय प्रिंस गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इसके बाद वे उसके कपड़े और मोबाइल लेकर घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाश शुरू की। तीन महीने पहले विवाद हुआ था पुलिस की तलाश के दौरान नदी किनारे प्रिंस की चप्पल मिली। अमरूतानी के पास उसके कपड़े और मोबाइल भी बरामद हुए। बुधवार रात तक नदी में तलाश के बावजूद छात्र का पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि प्रिंस और दोनों युवकों के बीच करीब तीन महीने पहले विवाद हुआ था। घटना से तीन दिन पहले और मंगलवार को भी उनके बीच विवाद होने की बात सामने आई। इसी आधार पर परिवार ने दोनों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताई है। छह घंटे तक सड़क पर चला हंगामा छात्र के लापता होने और हत्या की आशंका से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रांसपोर्ट नगर के पास मुख्य सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर एसडीएम सदर, सीओ कैंट और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और छात्र की तलाश का भरोसा दिया। इसके बाद रात करीब 9 बजे जाम समाप्त हुआ। दोनों आरोपियों पर FIR, जांच जारी एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि छात्र की मां सुभावती देवी की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें नदी में लगातार तलाश कर रही हैं। पुलिस छात्र के दोस्तों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर अग्निवीर भर्ती रैली:19 अगस्त को 1150 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया था, 810 हुए पास
    Next Article
    इमरान मसूद बोले-पीएम मोदी भी इंसान हैं...भूल हो सकती है:सहारनपुर में बोटी-बोटी बयान के बाद दिखा सॉफ्टकॉर्नर, कहा-छोटी बातों को मुद्दा नहीं बनाना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment