Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पार्क की जर्जर हालत देख नाराज़ हुए सतीश मिश्रा:6 दिसंबर को अंबेडकर स्मारक पर बसपा का बड़ा आयोजन, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पदाधिकारी

    3 hours ago

    1

    0

    बहुजन समाज पार्टी (BSP) 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ के अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह आयोजित करेगी। इसकी तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने स्मारक परिसर में साफ-सफाई और कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क की जर्जर हालत देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने VC को फोन कर स्मारक की स्थिति की जानकारी दी और व्यवस्थाओं पर ध्यान देने को कहा। 6 दिसंबर के कार्यक्रम की घोषणा के बाद बसपा नेताओं का यह दौरा तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सतीश चंद्र मिश्रा के साथ विश्वनाथ पाल, घनश्याम खरवार, भीमराव अंबेडकर, विजय प्रताप और मेवालाल गौतम समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। 6 दिसंबर को बसपा तोड़ेगी भीड़ का रिकॉर्ड 5 नवंबर को मायावती ने यूपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में 6 दिसंबर के कार्यक्रम का ऐलान किया है। मायावती की ये रैली इंडिया गठबंधन के दिल्ली में आयोजित 1 नवंबर की रैली और 26 नवंबर को चंद्रशेखर की प्रस्तावित रैली का जवाब मांगा जा रहा है। मायावती इस रैली में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों से संकल्प लिया था। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के मुताबिक इस बार हम पूरे लखनऊ को नीले झंडे से पाट देंगे। बसपा के इतने कार्यकर्ता लखनऊ आएंगे कि सिर्फ पूरे शहर में वो ही दिखेंगे। मायावती और आकाश करेंगे रैली को संबोधित 6 दिसंबर को डॉ अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को बसपा प्रमुख मायावती और राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद संबोधित करेंगे। बसपा ने 2025 में 9 अक्टूबर को हुई कांशीराम की रैली का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी की है। सभी बसपा प्रत्याशियों को चार से पांच हजार लोगों को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक बसपा 100 से अधिक प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इसके अलावा अन्य दावेदार भी भीड़ लाकर अपना दावा और पुख्ता करना चाहेंगे। इसके अलावा जिलाध्यक्षों को हर जिले से अलग से 5 हजार की भीड़ लानी है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें- मायावती बोलीं- 6 दिसंबर को पूरा लखनऊ भर देंगे:रैली सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी; बैठक से पहले पोस्टर लगे 'दोगलों से सावधान' बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में बड़ी बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों को 1 घंटे तक चुनाव में जीत का मंत्र दिया। बैठक में फैसला लिया गया कि मायावती 6 दिसंबर को डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर लखनऊ में बड़ी रैली करेंगी। मायावती ने कहा- यह रैली ऐतिहासिक होगी। अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। उस दिन हम मैदान (अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल) ही नहीं, बल्कि पूरे लखनऊ को लोगों से भर देंगे। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- इस बार कुछ नियुक्ति पत्र रोक लेंगे:तीसरी बार सरकार में आएंगे तब बांटेंगे; 4543 दरोगा को जॉइनिंग लेटर दिए
    Next Article
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भाजपा चुप क्यों:अखिलेश आक्रामक, सनातनी छवि दिखाने की वजह क्या है?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment