Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी की बारात निकली, प्रेमिका की संदिग्ध हालात में मौत:देवरिया में देर रात हुआ अंतिम संस्कार, कमरे में खुद को कर लिया था बंद

    17 hours ago

    1

    0

    देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक युवती की मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवती का गांव के ही एक युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। हालांकि, इस रिश्ते की जानकारी दोनों परिवारों को नहीं थी। कुछ माह पूर्व युवक के परिजनों ने उसकी शादी अन्यत्र तय कर दी थी। मंगलवार शाम उसकी बारात बिहार के गोपालगंज के लिए रवाना हुई थी। परिजनों के अनुसार, बारात निकलने की जानकारी मिलने के बाद युवती अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर घरवालों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर युवती गंभीर अवस्था में मिली। परिवार के लोग उसे बचाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवती का अंतिम संस्कार देर रात ही कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि युवती शांत स्वभाव की थी और उसने कभी किसी से अपने मन की बात साझा नहीं की। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी मानसिक या पारिवारिक परेशानी में परिजनों से संवाद बनाए रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजट : महाकुंभ 2031 से पहले निर्मल होगी गंगा:यूपी बजट में 'नमामि गंगे' को 22,676 करोड़; 74 परियोजनाओं से रुकेगा नालों का गिरना
    Next Article
    झांसी में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत:भाई बोला- गला दबाकर मर्डर किया, करंट भी लगाया, 3 साल पहले शादी हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment