Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेरणा कोचिंग के छात्रों को दी गई शैक्षिक किट:स्कूल बैग, पानी की बोतल और पेंसिल किट पाकर खुश हुए बच्चे

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा देवकली गांव में संचालित “प्रेरणा कोचिंग” के ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अपोलो पाइप्स लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत संपन्न हुआ। इसमें विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पानी की बोतल, पेंसिल किट और बिस्किट वितरित किए गए। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विद्यार्थियों को किट वितरित की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही जीवन में हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कुलपति ने बच्चों से उनके सपनों के बारे में भी बातचीत की और उन्हें अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अपोलो पाइप्स लिमिटेड के डिप्टी रीजनल सेल्स मैनेजर (सेल्स एवं विपणन) शशिभूषण सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शिक्षा और समाज के विकास से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में भविष्य में भी सहयोग करती रहेगी। उल्लेखनीय है कि “प्रेरणा कोचिंग” का संचालन साल 2014 से विश्वविद्यालय से सटे देवकली गांव में किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संचालित यह कोचिंग जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करती है। कार्यक्रम में प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. अन्नू त्यागी, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. इंद्रेश कुमार, सुमित सिंह और दिव्यांशु सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। “प्रेरणा” टीम के शिक्षकों में शिवम यादव (समन्वयक), विकास पटेल, रवि सिंह यादव, श्रवण कुमार, अभय राज निषाद और निलेश यादव का विशेष सहयोग रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में नदी में मिला युवक का शव:एक दिन पूर्व परिजनों ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का मुकदमा
    Next Article
    लखनऊ में रक्षामंत्री 13 मार्च को करेंगे कॉरिडोर का उद्घाटन:पांच लाख लोगों को जाम से मिलेगी राहत; 1200 करोड़ से बना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment