Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रक्षामंत्री 13 मार्च को करेंगे कॉरिडोर का उद्घाटन:पांच लाख लोगों को जाम से मिलेगी राहत; 1200 करोड़ से बना

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बहुप्रतीक्षित ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का उद्घाटन 13 मार्च को होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसके उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उद्घाटन का कार्यक्रम झूलेलाल पार्क में रखा गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कई नेता और बीजेपी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। यह कॉरिडोर गोमती नगर के समतामूलक चौक से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु और डालीगंज तक फैला है। इसके शुरू होने से शहर के करीब 5 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन औपचारिक उद्घाटन से पहले तक कॉरिडोर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर कंक्रीट डिवाइडर लगाकर रास्ता बंद रखा गया है। निशातगंज से शहीद पथ तक बनेगा फेज-2 ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा चरण निशातगंज से शुरू होकर गोमती नदी के किनारे-किनारे शहीद पथ तक जाएगा। इससे गोमती नगर विस्तार और आसपास के इलाकों के ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। इस फेज के निर्माण के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। शहीद पथ से किसान पथ तक होगा फेज-3 परियोजना का तीसरा चरण शहीद पथ को बाहरी रिंग रोड यानी किसान पथ से जोड़ेगा। इसकी कुल लंबाई करीब 10.5 किलोमीटर होगी और इस पर लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह हिस्सा तैयार होने के बाद शहर के बाहरी क्षेत्रों से गोमती नगर और हजरतगंज की कनेक्टिविटी और तेज हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेरणा कोचिंग के छात्रों को दी गई शैक्षिक किट:स्कूल बैग, पानी की बोतल और पेंसिल किट पाकर खुश हुए बच्चे
    Next Article
    संतकबीरनगर में रोजगार सेवकों का प्रदर्शन:8 माह से मानदेय, ईपीएफ न मिलने पर सेमरियावा ब्लॉक पर जताया आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment