Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा विधायक बोले- ब्राह्मणों ने कसम खाई, सत्ता से उखाड़ेंगे:डिप्टी CM ने शिखा पूजी, खिंचवाने वाला कौन था? मंत्री पर भड़के स्पीकर

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा के बजट सत्र के 9वें दिन गुरुवार को चर्चा जारी है। इस दौरान सदन में कई बार हल्की नोकझोंक और हंसी-खुशी के पल भी देखने को मिले। सपा विधायक अतुल प्रधान ने डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के बटुक पूजन पर तंज कसा। कहा, ब्राह्मण समाज के लोग पूज्यनीय हैं। डिप्टी सीएम आज शिखा की पूजा कर रहे थे, अरे चोटी उखड़वाने वाला कौन था? ऐसे ही चाणक्य की घनानंद ने चोटी उखड़वाई थी, तभी चाणक्य ने कसम खाई थी कि मगध के सम्राज्य के उखाड़ के फेंक दूंगा। इसी तरह ब्राह्मणों ने कसम खाई है, जिस तरह से आपने शिखा उखाड़ने का काम किया है, वैसे ही ब्राह्मण सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। कृषि मंत्री शाही के जवाब पर शिवपाल सिंह भड़क उठे। पूछा- बजट क्या तुम अपने घर से लाए हो। बजट जनता का पैसा है। सिर्फ तारीफ करते चले जा रहे हैं। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने 2 मंत्रियों की क्लास लगाई। स्पीकर ने सपा विधायक की चुटकी ली स्पीकर ने सपा विधायक आरके वर्मा के चार मिनट तक बोलने के बाद भी कोई स्पष्ट सवाल न पूछने पर चुटकी ली। उन्होंने वर्मा के बगल में बैठे कमाल अख्तर से पूछा- आपको पता चला क्या सवाल पूछा गया है? इसके बाद हंसते हुए मंत्री से कहा- आप भी इसी तरह दो मिनट में जवाब दे दीजिए। सपा विधायक राजेंद्र चौधरी के सवाल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जवाब दे रहे थे, तभी कुछ विधायक हंगामा करने लगे। इस पर स्पीकर ने हंगामा कर रहे विधायकों से नाम लेकर कहा, आप लोग खड़े होकर विरोध करिए। आज किसी को नहीं रोकूंगा। इसके बाद सभी विधायक शांत होकर बैठ गए। सदन में सपा विधायकों ने नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़ा AI रोबोट का मामला भी उठाया और चर्चा की मांग की। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने CAG (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) रिपोर्ट भी सदन में पेश की। इससे पहले 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। गुरुवार को विधानसभा में क्या-क्या हो रहा? जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या ज‍िम्बाब्वे देगा श्रीलंका को पटखनी? सामने है ये टारगेट... देखें मैच का लाइव स्कोर
    Next Article
    प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं हुई तो चाकू से पेट फाड़ा:बहराइच में महिला बोली- बहुत दर्द हो रहा था, अंतड़ियां भी बाहर आईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment