Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में दहेज में 3 लाख और बुलेट की मांग:पूरी न होने पर विवाहिता को निकाला, पति ने की दूसरी शादी; 6 पर केस

    10 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। दहेज में तीन लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को कथित तौर पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने दूसरी शादी भी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाघराय थाना क्षेत्र के गोगौरी गांव निवासी रोशनी सरोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 19 अप्रैल 2016 को बुधराम के साथ हुई थी। रोशनी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। इस दौरान रोशनी को दो बेटियां हुईं, लेकिन ससुरालवालों की मांगें बढ़ती गईं। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग तीन लाख रुपये नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मायके वाले यह मांग पूरी नहीं कर सके, तो आरोपियों ने रोशनी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उन्हें यह धमकी भी दी गई कि यदि जल्द ही दहेज की रकम और बुलेट नहीं मिली तो बुधराम दूसरी शादी कर लेगा। पीड़िता का आरोप है कि 20 फरवरी 2026 को उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और 21 फरवरी को बहू भोज भी आयोजित किया गया। रोशनी को इस बात की जानकारी बाद में मिली। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसके पति बुधराम, सास, ससुर गुल्ली, ननद रामा, सुरेंद्र और जेठ बब्बन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के 6 दोषियों को 10 साल कैद:बलिया कोर्ट ने सुनाई सजा, 91 हजार का जुर्माना
    Next Article
    79 लाख की सड़क योजना में अनियमितता:सुल्तानपुर में स्वीकृत मार्ग के बजाय दूसरी जगह बन रही सड़क, पूर्व प्रधान ने शिकायत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment