Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में गुटखा विवाद पर युवक की पिटाई का VIDEO:दबंगों ने 20 सेकेंड में लात-घूंसों और डंडों से पीटा, हमलावर मौके फरार

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ शहर के सदर मोड़ पर मंगलवार शाम गुटखा खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पिटाई की गई। दबंगों ने करीब 20 सेकंड के भीतर युवक को बांस के डंडे और लात-घूंसों से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सदर बाजार मोहल्ले का एक युवक शाम को चौराहे के पास पान की दुकान पर खड़ा था। तभी बाइक से दो युवक वहां गुटखा लेने पहुंचे। किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दोनों हमलावरों ने युवक को जमीन पर गिराकर पहले बांस के डंडे से कई वार किए और फिर लातों से उसकी पिटाई की। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि हमलावर पुलिस के सामने से ही निकल गए, लेकिन उन्हें पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिल गई है। मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 35KM की रफ्तार से चल रहीं हवाएं:रातें भी होंगी गर्म, सामान्य से अधिक तापमान
    Next Article
    पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सड़कों पर उतरीं:होली पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस बल के साथ पैदल मार्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment