Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सड़कों पर उतरीं:होली पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस बल के साथ पैदल मार्च

    3 hours ago

    1

    0

    पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने होली पर्व के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा और सेंट्रल नोएडा जोन में सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने थाना दादरी, जारचा और बादलपुर क्षेत्रों का दौरा किया। सोमवार देर शाम, पुलिस कमिश्नर ने अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र और पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान, उन्होंने थाना कार्यालयों में संभ्रांत व स्थानीय व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। कमिश्नर ने क्षेत्र के नागरिकों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए। इस मौके पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री सुधीर कुमार, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री आर.के. गौतम सहित संबंधित एसीपी और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में गुटखा विवाद पर युवक की पिटाई का VIDEO:दबंगों ने 20 सेकेंड में लात-घूंसों और डंडों से पीटा, हमलावर मौके फरार
    Next Article
    सहारनपुर में गोकशों से पुलिस की मुठभेड़:एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment