Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी का वीडियो वायरल होने के बाद 3 मौत:आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट ने उकसाने का दोषी माना

    5 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में एक चर्चित मामले में जनपद न्यायाधीश शेषमणि ने आत्महत्या के लिए उकसाने के दोषी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर ₹10,000 का अर्थदंड भी लगाया गया है। यह मामला एक लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने से जुड़ी तीन मौतों से संबंधित है। यह घटना 13 मार्च 2023 को हुई थी, जब एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले अपनी बेटी और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद, उसने घर के बाहर एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मृतक की बेटी को माराचंद्रा गांव निवासी पंकज यादव ने प्रेम जाल में फंसाया था। पंकज ने उसके साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से उसे वायरल कर दिया था। इस घटना से आहत होकर पिता ने यह कदम उठाया था। बहिलपुरवा थाने के सेमरदहा गांव निवासी अनिल कुमार ने 14 मार्च 2023 को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में किसान यूनियन ने SDM को सौंपा ज्ञापन:मुक्त व्यापार समझौता रद्द करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग की
    Next Article
    प्रतापगढ़ में नहर से नवजात बच्ची का शव बरामद:जानवर चरा रहे लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी; अन्य क्षेत्र से बहकर आने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment