Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधान ने झूठी शिकायतों से प्रताड़ना का आरोप लगाया:जालौन डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग, बोले- परिवार को सुरक्षा मिले

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन जिले के रामपुरा विकास खंड के ग्राम गोरा-चिरैया की ग्राम प्रधान सीमा देवी के प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी से राजनीतिक द्वेष के चलते झूठी शिकायतों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्राम प्रधान सीमा देवी के पति मुकेश ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पत्नी वर्ष 2015 से निर्वाचित ग्राम प्रधान हैं और गांव में विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। पूर्व पंचायत सदस्य पर लगाए गंभीर आरोप मुकेश के अनुसार, गांव निवासी राहुल भास्कर पुत्र दानपाल भास्कर, जो पूर्व में ग्राम पंचायत सदस्य रह चुके हैं। राजनीतिक द्वेष के कारण विभिन्न विभागों में लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। कई जांचों में पाया गया निर्दोष प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि खंड विकास अधिकारी रामपुरा, अपर अभियंता, सहायक विकास आयुक्त, एडीओ तथा समिति स्तर पर 06 फरवरी 2025, 01 मार्च 2025, 06 मार्च 2025, 12 मार्च 2025, 20 मार्च 2025, 22 मार्च 2025, 29 मार्च 2025, 01 अप्रैल 2025, 21 अप्रैल 2025, 22 अप्रैल 2025 और 24 अप्रैल 2025 को जांच की गई, जिनमें उन्हें निर्दोष पाया गया। इसके बावजूद लगातार नई शिकायतें कर प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया गया है। प्रधान प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति अवैध रूप से उनके बैंक खातों की जानकारी प्राप्त कर निजता के अधिकार का उल्लंघन कर रहा है। साथ ही भय और दबाव बनाकर धन वसूली का प्रयास करने की भी बात कही गई है। परिवार की सुरक्षा की मांग मुकेश ने आशंका जताई कि इस प्रकार की गतिविधियों से उनके और उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि झूठी शिकायतों, धमकी और कथित धन उगाही के प्रयासों की स्वतंत्र जांच कर दोषियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही, बिना प्रथम दृष्टया साक्ष्य के शिकायतों पर कार्रवाई रोकने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की भी अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू किया 9 बिन्दुओं पर सर्वेक्षण:साधु-संतों को लिखा पत्र,बोले-असली और नकली हिन्दू का हो पहचान
    Next Article
    तौकीर निजामी के बयान पर देवबंदी उलेमा नाराज:सहारनपुर के कारी इसहाक गोरा बोले- मुस्लिम पहचान का मजाक उड़ाना नादानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment