Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधान पति ने युवक को घर बुलाकर पीट-पीटकर मार डाला:शाहजहांपुर में भाइयों ने भागकर जान बचाई; बोले- कच्ची शराब के विरोध पर हत्या हुई

    19 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में गुरुवार रात करीब 8 बजे कच्ची शराब बनाने का विरोध करने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ग्राम प्रधान पति ने युवक और उसके भाइयों को फोन कर अपने घर बुलाया। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर कई डंडे लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवाले उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला तिलहर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… तिलहर थाना क्षेत्र के शावेगपुर गांव में सुरेंद्र कुमार (35) अपनी पत्नी मंजू, दो बेटों नैतिक व अनमोल के साथ रहता था। उसका मकान ग्राम प्रधान वेदवति के घर से करीब 100 मीटर दूर है। आरोप है कि प्रधान पति सुरेंद्र वर्मा अपनी चाची के जरिए गांव में कच्ची शराब बनवाता था। सुरेंद्र कुमार इसका विरोध करता था। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार रात शराब बनाने को लेकर विरोध करने पर प्रधान पति ने सुरेंद्र कुमार और उसके भाइयों को फोन करके अपने घर बुलाया। उनके पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद प्रधान पति ने साथियों के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सुरेंद्र के भाइयों को भी चोटें आईं। सिर पर कई डंडे लगने से मौत आरोप है कि हमलावरों ने सुरेंद्र के सिर पर कई बार डंडे मारे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरेंद्र के भाइयों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। परिजन घायल सुरेंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सौरभ दीक्षित पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सुरक्षा को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में तीन थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। भाई बोला- शराब का विरोध करने पर भाई की हत्या मृतक सुरेंद्र के भाई अमरपाल ने आरोप लगाया कि प्रधान पति ने फोन करके उन्हें घर बुलाया और वहां धोखे से हमला कर दिया। परिवार पहले से ही गांव में कच्ची शराब बनाए जाने का विरोध करता था। उनका कहना है कि घर में मां और बेटियां हैं, इसलिए वे गांव में शराब बनाए जाने का विरोध करते थे। इसी विरोध के चलते सुरेंद्र की हत्या कर दी गई। पुलिस बोली- सिर पर डंडा लगने से हुई मौत एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया- युवक की मौत सिर पर डंडा लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में कच्ची शराब को लेकर विवाद सामने आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दो युवकों की हत्या करके महंत ने मंदिर में दफनाया, एक की बहन से अफेयर था, दोस्त के साथ समझाने गया था यूपी के बागपत में दो दोस्तों की महंत ने हत्या कर दी। दोनों के शव मंदिर परिसर में ही दफना दिए। किसी को शक न हो, इसलिए ऊपर से टाइल्स (सीमेंटेड ईंट) लगवा दीं। 19 दिन बाद इसका खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने गुरुवार तड़के 3 बजे दोनों के शव बरामद किए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चच्चू शिवपाल के शिगूफे से सियासी बवाल:MLA मैडम का दबदबा, आजम पर एक्शन लेने वाले IAS की धुकधुकी बढ़ी
    Next Article
    पिता की लाश से अंगूठा लगवाकर 3-करोड़ की जमीन हड़पी:लखनऊ में बेटे-बहू को बेदखल किया, तीन बेटियों को प्रॉपर्टी देने को कहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment