Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता की लाश से अंगूठा लगवाकर 3-करोड़ की जमीन हड़पी:लखनऊ में बेटे-बहू को बेदखल किया, तीन बेटियों को प्रॉपर्टी देने को कहा था

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ में पिता की मौत के बाद इकलौते बेटे ने अंगूठा लगवाकर तीन करोड़ की जमीन हड़प ली। उसने इस काम को करने में अपने चचेरे भाई को भी शामिल किया। पिता के शव के अंतिम संस्कार से पहले बेटे ने सादे कागज पर उनका अंगूठा लगवा लिया। गांववालों ने 9 जुलाई को आरोपी बेटे का वीडियो बना लिया था, जो आज गुरुवार को सामने आया है। बड़ी बेटी ने बताया कि पिता ने बेटे-बहू के व्यवहार से परेशान होकर उन्हे प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था। अपनी तीनों बेटियों को बाकी प्रॉपर्टी देने की बात कही थी। घटना रहीमाबाद के खड़ौहा गांव की है। बेटियों के घर रहने लगे, तीनों को दी एक-एक बीघा जमीन खड़ौहा के रहने वाले छत्रपाल (75) उनकी पत्नी शिवदेवी का बेटे महेंद्र और बहू लक्ष्मी से काफी समय से विवाद चल रहा था। बड़ी बेटी सुमन का आरोप है कि माता-पिता के साथ भाई-भाभी साथ अभद्र व्यवहार करते थे। साल 2023 में उन्हें पैतृक घर से भी निकाल दिया था। छत्रपाल लखनऊ में ही रहने वाली अपनी बड़ी बेटी सुमन के घर चले गए। छत्रपाल बाकी दो विवाहित बेटियों के घर भी आते-जाते रहते थे। उन्होंने बेटियों की सेवा से खुश होकर तीनों को अपनी करीब साढ़े छह बीघा जमीन में से एक-एक बीघा देने की बात कही थी। वहीं, बेटे-बहू से नाराज पिता ने सार्वजनिक सूचना के जरिए संपत्ति से बेदखल करने की घोषणा की थी। पिता को ले गया बेटा, तीन दिन बाद मौत बेटी सुमन के मुताबिक, 7 जुलाई को पिता छत्रपाल की तबीयत बिगड़ी थी। इसकी सूचना महेंद्र को भी दी गई थी। आरोप है कि महेंद्र अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ पिता से मिलने पहुंचा। इसके बाद उनका इलाज कराने की बात कहकर पिता को अपने साथ ले गया। सुमन का आरोप है कि भाई के ले जाने के तीन दिन बाद 9 जुलाई को ही पिता की मौत हो गई। उनके अंतिम संस्कार के दौरान भी महेंद्र और उसके ससुरालवालों ने हम बहनों के साथ गाली-गलौज की थी। पिता की मौत के बाद महेंद्र ने जमीन से जुड़े कागजात तैयार कराने के लिए ये साजिश रची। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… लोला 6 राज्यों में चलाती है सेक्स रैकेट:तुर्कमेनिस्तान की महिला को लखनऊ लाई तो पकड़ी गई, डॉक्टर बोले- प्राइवेट पार्ट की सर्जरी नहीं की लखनऊ में सेक्स रैकेट में पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की लोला ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। उसने लखनऊ के जनक प्रताप सिंह नाम के युवक से शादी की थी। 2 महीने पहले जनक उसे छोड़कर कहीं चला गया। लखनऊ में लोला के 2 घर होने की बात भी सामने आई है। लोला कायूमोवा यूपी के अलावा 5 दूसरे राज्यों में भी सेक्स रैकेट चलाती थी। लखनऊ पुलिस एक साल से उसकी तलाश में थी। लोला कुछ दिन पहले तुर्कमेनिस्तान की महिला को लेकर लखनऊ आई। यहां उसी डॉक्टर के पास गई, जहां उसने अपने फेस और प्राइवेट पार्ट की सर्जरी कराई थी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधान पति ने युवक को घर बुलाकर पीट-पीटकर मार डाला:शाहजहांपुर में भाइयों ने भागकर जान बचाई; बोले- कच्ची शराब के विरोध पर हत्या हुई
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सुप्रीम कोर्ट बोला- खाने में चीनी-नमक ज्यादा तो कंपनियां वॉर्निंग दें; सुखबीर बादल पर हमला; यूपी में तिरंगा यात्रा में 80 छात्राएं बेहोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment