Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने चुनाव लड़ने के दिए संकेत:बोलीं- यूपी को चुना है, नवरात्र में करूंगी आधिकारिक घोषणा; लोगों से मिल रही हैं

    16 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का सोमवार को जिले में प्रवास का दूसरा दिन रहा। उनसे मिलने वालों का तांता लगा है। सोमवार को जायसवाल क्लब के लोगों से मिलने पहुंचीं दिव्या मित्तल का समर्थकों ने स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। दिव्या दीदी जिंदाबाद का नारा लगने पर कहा कि यह अच्छा नारा लगा, दिव्या दीदी...। लोगों से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर संकेत दिए। उन्होंने कहा कि लोगों के बुलावे पर वह गली-मोहल्लों तक जाएंगी और सभी से मिलने का प्रयास करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव लड़ने से पहले वह खुद इसकी जानकारी देंगी, इसलिए कयास लगाने की जरूरत नहीं है। मीडिया से बातचीत में दिव्या मित्तल ने कहा, “मिर्जापुर नहीं, अभी मैंने यूपी को चुना है। मेरी आधिकारिक घोषणा के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।” उन्होंने कहा कि लोग जहां भी बुलाएंगे, वहां जाने का प्रयास करेंगी। चाहे गली हो या मोहल्ला, वह लोगों से मिलना चाहती हैं। लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें खुशी होती है और मुलाकात से नई ऊर्जा मिलती है। ‘अगला कदम नवरात्र में साझा करूंगी’ अपने अगले कदम और चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल पर दिव्या मित्तल ने कहा कि वह चुनाव लड़ने से पहले जरूर बताएंगी। उन्होंने कहा, “कयास लगाने की जरूरत नहीं है। अगला कदम नवरात्र के दौरान ही साझा करूंगी।” हालांकि, उन्होंने अभी किसी राजनीतिक दल में शामिल होने या चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा नहीं की। ‘लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार’ आईएएस बनना आसान और नेता बनना मुश्किल होने संबंधी सवाल पर दिव्या मित्तल ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात जनता के सामने रखनी चाहिए। जनता जिसे पसंद करेगी, उसके साथ खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि उनका आने वाला विजन वह उचित समय पर साझा करेंगी। राजनीतिक पार्टियों से जुड़े सवाल पर भी उन्होंने अपने पिछले वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि आने वाले समय में अपने विजन के बारे में बताएंगी। मिर्जापुर के स्नेह को बताया ताकत मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर की जनता के प्रति आभार जताया था। उन्होंने विंध्य धाम में कलश स्थापना करने के साथ ही नवरात्रि में जिले में ही रहेगी। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें हमेशा नई ऊर्जा देता रहा है। जब भी जीवन में मायूसी आई, लोगों का प्यार मजबूत चट्टान की तरह सहारा बना। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर से जाते समय गंगा के सामने संकल्प लिया था कि जिस रूप में संभव होगा, यहां के लोगों के लिए काम करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल
    Next Article
    नोएडा में 78 जगह बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन:कंपनी के साथ 10 साल का हुआ समझौता, 48 स्थान तय; सेक्टर-150 से सेक्टर-2 तक मिलेगी सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment