Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल

    16 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज के शास्त्री नगर स्थित दि पैरामाउंट एकेडमी के विद्यार्थियों ने 5वीं इंटर-स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के 15 खिलाड़ियों ने इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग किया और सभी ने पदक जीतकर स्कूल और जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में अकादमी के होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक अपने नाम किए हैं। खिलाड़ियों की इस शत-प्रतिशत सफलता से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल, चपलता और अनुशासन का परिचय देते हुए ओजल यादव, शिवांश देवराज और अंशिका श्रीवास्तव ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, नेयोर शर्मा, सुयश शुक्ला, कार्तिक, अधीश और अव्यान यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा अधिश्री शुक्ला, आत्रेय मिश्रा, आयुषमान शर्मा, आरना सिंह, रिधिमा शुक्ला, आभ्रय गुप्ता और दिव्यांश गुप्ता ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नेहा सिंघानिया ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्या ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आज के समय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में 'कारवाने ख़ुलूस' का 70वां स्थापना दिवस, किताब विमोचन:मंसूर उस्मानी बोले- उर्दू दुनिया में 'कारवाने ख़ुलूस' जैसा नाम नहीं
    Next Article
    पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने चुनाव लड़ने के दिए संकेत:बोलीं- यूपी को चुना है, नवरात्र में करूंगी आधिकारिक घोषणा; लोगों से मिल रही हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment