Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर जेल से रिहा होते ही ओझल:लखनऊ पुलिस को नहीं लगी भनक, परिजनों संग गुप्त स्थान रवाना

    12 hours ago

    1

    0

    पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर देवरिया जिला कारागार से रिहा होने के बाद अचानक सार्वजनिक रूप से ओझल हो गए हैं। उनकी रिहाई के बाद परिजनों के साथ किसी गुप्त स्थान पर रवाना होने की खबर है, जिससे जिले में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अमिताभ ठाकुर को बुधवार शाम न्यायालय से रिहाई का परवाना प्राप्त होने के बाद जेल से मुक्त किया गया। जेल अधिकारियों ने सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच पूरी कर उन्हें नियमानुसार रिहा किया। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया न्यायालय के आदेश के अनुरूप ही संपन्न कराई गई। जिला कारागार के अधिकारियों ने बताया कि रिहाई की प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत हुई और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती गई। जेल अधीक्षक राजकुमार वर्मा ने कहा कि न्यायालय के निर्देशों का पालन करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अमिताभ ठाकुर पिछले 10 दिसंबर से देवरिया जिला कारागार में बंद थे। उन्हें सदर कोतवाली क्षेत्र में लगभग 6000 वर्गफीट भूमि आवंटन से जुड़े एक प्रकरण में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उन्हें 19 जनवरी को जिला जज की अदालत से जमानत मिल गई थी। हालांकि, जमानत से जुड़ी औपचारिकताएं समय पर पूरी न हो पाने के कारण उनकी रिहाई में विलंब हुआ। परिजनों और अधिवक्ताओं द्वारा जमानती कागजात व बंद जमा करने की प्रक्रिया में देरी के चलते वे जेल में ही बने रहे। कानूनी प्रक्रिया जारी रहने के बाद अंततः न्यायालय से रिहाई आदेश जारी हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यापारी के बेटे ने ऑनलाइन गेमिंग में 4.25 लाख गंवाए:आगरा में बैंक जाने पर अकाउंट खाली मिला, साइबर थाने में शिकायत की दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में फरवरी में ही मार्च जैसा मौसम:सुबह से धूप निकली, अगले 5 दिन बढ़ता जाएगा पारा, हवा भी हुई साफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment