Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यापारी के बेटे ने ऑनलाइन गेमिंग में 4.25 लाख गंवाए:आगरा में बैंक जाने पर अकाउंट खाली मिला, साइबर थाने में शिकायत की दर्ज

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा में परचून व्यापारी के बेटे ने ऑनलाइन गेम खेलने में 4.25 लाख रुपये गंवा दिए। जानकारी होने पर पिता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि बेटे ने ऑनलाइन गेम के दौरान कई नए विकल्प लेने के लिए ऑटो मोड चालू कर दिया था, जिससे खाते से रुपए कट गए। व्यापारी के अनुसार, उनका बेटा पिछले तीन वर्षों से मोबाइल पर ‘फ्री फायर’ गेम खेल रहा था। फरवरी के पहले सप्ताह में उन्हें खाते से बड़ी रकम कटने का संदेह हुआ। जब वे बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से 4.25 लाख रुपये ऑनलाइन गेमिंग कंपनी के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। साइबर ठगी की आशंका पर उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोर ने दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच गेम खेलते समय विभिन्न इन-ऐप विकल्प खरीदने के लिए ऑटो मोड चालू कर दिया था, जिससे खाते से लगातार पैसे कटते रहे। पूरा मामला बरहन थाना क्षेत्र का है। गेम में अच्छे हथियार और अन्य उपकरण के लिए रकम चुकानी होती है पुलिस के मुताबिक, व्यापारी का बेटा जो गेम खेल रहा था, उसमें कई तरह के विकल्प आते हैं। इसमें एक विकल्प से सामान्य रूप से गेम खेला जा सकता है जबकि अच्छे हथियार और अन्य उपकरण के लिए रकम चुकानी होती है। अगर ऑटो मोड पर खाते को अटैच करके गेम से लिंक कर दिया जाए तो विकल्प चुनने पर खुद-ब-खुद रकम कट जाती है। व्यापारी का बेटा भी लिंक पर क्लिक कर रहा था। विकल्प चुनने के बाद मैसेज को डिलीट कर देता था। इस कारण व्यापारी को भनक नहीं लग सकी। जिन खातों में रकम गई है, उनकी डिटेल निकलवाई जा रही है। बच्चों की गतिविधि पर रखें नजर डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के मुताबिक, कम उम्र के बच्चों को मोबाइल प्रयोग करने के लिए नहीं दें। अगर वह ऑनलाइन गेम खेल रहे हैं तो उनकी गतिविधि पर नजर रखें। उन्हें ऐसा मोबाइल नहीं देना चाहिए जिसमें ऑनलाइन रकम का आदान-प्रदान करने वाले एप्लीकेशन संचालित हो रहे हों। टास्क और चैलेंज्ड आधारित गेम से विशेष रूप से सावधान रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 साल पुराने मारपीट मामले में 4 को सजा:ललितपुर में अदालत ने 3 साल कारावास और 18 हजार रुपये अर्थदंड सुनाया
    Next Article
    पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर जेल से रिहा होते ही ओझल:लखनऊ पुलिस को नहीं लगी भनक, परिजनों संग गुप्त स्थान रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment