Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, इंजीनियर और पिता की मौत:शादी में शामिल होने मऊ जा रहे थे, पत्नी-बेटी समेत 3 घायल; CCTV

    11 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में इंजीनियर और उसके पिता की मौत हो गई। मां, बहन और भाई गंभीर घायल हैं। तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर से टकराई और पूरी लेन को क्रास करते हुए दूसरी तरफ सड़क के किनारे गिर गई। शुक्रवार सुबह 10 बजे हुए हादसे का CCTV शनिवार को सामने आया। कार की स्पीड 110 से 120 के बीच बताई जा रही है। हादसा जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर तहबरपुर क्षेत्र के ओहनी गांव के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। डॉक्टर्स ने शादाब (52) और उनके पिता खुर्शीद अहमद (83) को मृत घोषित कर दिया। पत्नी आसमां बानो (45), बेटी मायरा (15) और बेटा अदनान अहमद (9) घायल है। शादाब मूलरूप से मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रहने वाले थे। दिल्ली में सिविल इंजीनियर थे। जामिया नगर की हाजी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। माना जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार शादाब का परिवार रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए कार से दिल्ली से अपने गांव सुल्तानपुर जा रहा था। तेज रफ्तार होने की वजह से कार पहले दाहिनी ओर डिवाइडर से टकराई और फिर उसी लेन में बाईं ओर जाकर पलट गई। ---------------- पढ़ें ये भी खबर… रीलबाज लड़की ने पहले चंद्रशेखर, अब अखिलेश को गाली दी:बोली- हम पक्के ब्राह्मण, यादवों को सपोर्ट नहीं करेंगे; VIDEO गोंडा की सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने पहले सांसद चंद्रशेखर और अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पल्लवी ने एक वीडियो में कहा कि सपा सरकार में रेप होते थे। उसने खुद को पक्का ब्राह्मण बताते हुए कहा कि वह यादवों को सपोर्ट नहीं करेगी। पल्लवी भोजपुरी गानों पर रील्स बनाती है। उसके फेसबुक अकाउंट पर 42 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। VIDEO देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉडल श्रद्धा डॉन की तरह पकड़ में नहीं आ रही:रवि किशन की जुबान सच हो गई, केशव को अखिलेश अब नहीं जानते
    Next Article
    सपा के थप्पड़ कांड से भाजपा में टेंशन:निषाद-ठाकुर आमने-सामने, पूर्वांचल में भाजपा के लिए क्यों बढ़ सकती है मुश्किलें?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment