Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवहन विभाग के फर्जी अफसरों का गिरोह पकड़ा:हाईवे पर रिफलेक्टर के नाम पर करते थे वसूली, 8 गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह खुद को परिवहन विभाग का अधिकारी बताकर हाईवे पर वाहन चालकों से अवैध वसूली करता था। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के आठ शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पुलिस को लगातार हाईवे पर फर्जी अधिकारी बनकर वसूली करने की सूचनाएं मिल रही थीं। इन सूचनाओं के आधार पर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा के नेतृत्व में नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह ने एक टीम गठित की। टीम ने मुखबिर की सूचना पर रोहाना टोल प्लाजा (रोहाना कट) के पास घेराबंदी कर गिरोह के आठ सदस्यों को पकड़ा। गिरोह के सदस्य 'भारत सरकार' लिखी अर्टिगा कार का इस्तेमाल करते थे ताकि उन पर कोई शक न करे। वे ट्रक ड्राइवरों और अन्य वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर आदि न होने का बहाना बनाकर निशाना बनाते थे। बड़े वाहनों से 400 रुपये और छोटे वाहनों से 100 रुपये की फर्जी पर्ची काटकर वसूली की जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से परिवहन विभाग जैसी दिखने वाली विभिन्न रंगों की 30 पीली, 44 नीली, 26 लाल और 45 सफेद सांकेतिक फर्जी पर्चियां बरामद की हैं। इसके अलावा, मंगलवार रात को वसूले गए 52 हजार 690 रुपये नकद, 03 पेन, 76 रिफ्लेक्टर और ठगी का अन्य सामान भी जब्त किया गया है। गिरोह के सदस्य अधिकारियों जैसा रौब दिखाने के लिए बॉडी बेल्ट, पीले-लाल रिफ्लेक्टर और गले में सीटी-डोरी भी पहनते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दिल्ली, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत और हापुड़ के निवासी शामिल हैं। गिरोह का सरगना दिल्ली निवासी वरुण खोखर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीनत कुरैशी को मिला विमेंस सेल का राष्ट्रीय दायित्व:दो साल के लिए मिली जिम्मेदारी, इससे पहले रह चुकी है जीसीसी में ट्रेड कमिश्नर
    Next Article
    मैनपुरी डीएम ने लेखपाल को निलंबित किया:फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर हुई कार्रवाई, जिले की छवि हो रही प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment