Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीनत कुरैशी को मिला विमेंस सेल का राष्ट्रीय दायित्व:दो साल के लिए मिली जिम्मेदारी, इससे पहले रह चुकी है जीसीसी में ट्रेड कमिश्नर

    3 hours ago

    1

    0

    कुरैशी समाज के 100 वर्ष पुराने राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया जमीयतुल क़ुरेश ने महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए फिल्म प्रोड्यूसर और जीसीसी ट्रेड कमिश्नर जीनत कुरैशी को विमेंस सेल का नेशनल प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। इससे पहले जीनत कुरैशी को जीसीसी में ट्रेड कमिश्नर बनाया जा चुका है। जीसीसी प्रमुख अरब देशों का संगठन है, जो आर्थिक, व्यापारिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ावा देता है। नियुक्ति की घोषणा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के नेशनल प्रेसिडेंट सिराजुद्दीन कुरैशी ने की। इस अवसर पर नेशनल जनरल सेक्रेटरी मुहम्मद शफीक कुरैशी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सिराजुद्दीन कुरैशी ने जीनत को दो वर्षों के लिए सेंट्रल कमेटी के अंतर्गत विमेंस सेल का प्रेसिडेंट नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि जीनत अपने फिल्म और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अनुभव से समाज की महिलाओं के शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएंगी। गौरतलब है कि हाल ही में इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जीनत कुरैशी को फिल्म और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की बुढ़ाना तहसील स्थित शापुर पल्दी गांव से ताल्लुक रखने वाली जीनत ने सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनके प्रोडक्शन का म्यूजिक वीडियो ‘औकात’, जिसे गायक शंकर सहानी ने आवाज दी, 4.5 मिलियन से अधिक व्यूज़ हासिल कर चुका है। इसके अलावा वे ‘अनफोल्ड विथ जीनत’ टॉक शो से भी जुड़ी रही हैं, जिसमें समाज, संस्कृति और महिला मुद्दों पर चर्चा की जाती है। अपनी नियुक्ति पर जीनत कुरैशी ने कहा कि विमेंस सेल की जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करेंगी। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विमेंस सेल नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में किन्नर समाज के खिलाफ प्रदर्शन:अधिक बधाई मांगने पर विहिप और नगरवासियों ने चौकी पर धरना दिया
    Next Article
    परिवहन विभाग के फर्जी अफसरों का गिरोह पकड़ा:हाईवे पर रिफलेक्टर के नाम पर करते थे वसूली, 8 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment