Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल आज से लागू:शनिवार को नो-फ्लाई डे, 26 मार्च 2027 तक लागू रहेगा

    1 day ago

    1

    0

    प्रयागराज एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वालों के लिए रविवार 25 अक्तूबर से उड़ानों का समय और संचालन के दिन बदल गए हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के विंटर शेड्यूल के तहत नया कार्यक्रम 26 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि शनिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से किसी भी एयरलाइन की उड़ान संचालित नहीं होगी। लगातार दूसरे वर्ष प्रयागराज को कोई नई उड़ान भी नहीं मिली है, जिससे यात्रियों को शनिवार की यात्रा के लिए दूसरे दिन का विकल्प चुनना पड़ेगा। उड़ानों का नया कार्यक्रम 25 अक्टूबर यानी सोमवार को बेंगलुरु की उड़ान दोपहर 2:50 बजे, मुंबई की 3:15 बजे, भुवनेश्वर की 3:40 बजे और नई दिल्ली की शाम 4 बजे रवाना होगी। मंगलवार और गुरुवार को हैदराबाद की उड़ान दोपहर 12:55 बजे संचालित होगी। एलायंस एयर की प्रयागराज से बिलासपुर उड़ान रविवार सुबह 10:15 बजे तथा प्रयागराज से दिल्ली की सेवा शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे उड़ान भरेगी। यात्रियों के लिए सलाह विंटर में कोहरे के कारण उड़ानों के समय में बदलाव संभव है। एयरपोर्ट पर जाने से पहले यात्रियों को संबंधित एयरलाइन से अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि कर लेनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में न्यूरोसर्जन ने ब्रेन सर्जरी पर अनुभव साझा किए:स्कल बेस ऑपरेशन की आधुनिक तकनीकों पर चर्चा, 32वां स्थापना दिवस और एलुमनाई मीट
    Next Article
    प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत:मेडिकल कॉलेज के 10वीं मंजिल पर मिला शव, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी; बलिया का रहने वाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment