Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत SP ने पुरा महादेव मंदिर सुरक्षा का जायजा लिया:महाशिवरात्रि मेले से पहले मंदिर कमेटी और पुजारी से की बातचीत, समस्याएं जानीं

    18 hours ago

    1

    0

    बागपत: फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि मेले से पहले ऐतिहासिक पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज राय ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों व मुख्य पुजारी से बातचीत की। एसपी सूरज राय ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेले के दौरान सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से मेला परिसर तथा कांवड़ मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, मार्गों की सुरक्षा, प्रवेश व निकासी द्वार, पार्किंग व्यवस्था और ड्यूटी पॉइंट सहित सभी इंतजामों की समीक्षा की गई। 3 तस्वीरें देखिए… यह ऐतिहासिक पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर लाखों शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है, जहां साल भर श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं। श्रावण मास और फाल्गुन मास में यहां तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में घर का ताला तोड़कर चोरी:परिवार शादी में गया था, 75 हजार नगदी सहित 3 लाख के जेवर गायब, वारदात CCTV में कैद
    Next Article
    प्रयागराज के काल्विन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ताला:ओपीडी का रास्ता बंद, मरीज और तीमारदार परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment