Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में महिला उद्यमियों का होली-ईद कार्निवल 2026:रोटरी इलाहाबाद ग्रैंड देगा जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क स्टॉल का अवसर

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में महिला उद्यमियों को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से रोटरी इलाहाबाद ग्रैंड 'होली और ईद कार्निवल 2026' का आयोजन कर रहा है। यह एक दिवसीय प्रदर्शनी शुक्रवार, 13 फरवरी को सिविल लाइंस स्थित जेड गार्डन में आयोजित की जाएगी। लगातार आठवें वर्ष हो रहे इस आयोजन में 60 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इस कार्निवल में शहर की महिला उद्यमी अपने हस्तशिल्प, हैंडमेड उत्पाद, फैशन एक्सेसरीज़, घरेलू सजावटी सामान और अन्य स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री करेंगी। आगंतुकों के लिए खान-पान के आकर्षक फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगे। यह एक ही स्थान पर खरीदारी, स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोरंजन का अनुभव प्रदान करेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे रोटरी के गवर्नर आशुतोष अग्रवाल करेंगे। दिनभर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल एक व्यापारिक मंच नहीं है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सामुदायिक एकता का प्रतीक भी है, जो होली और ईद जैसे पर्वों की भावना को एक साथ जोड़ता है। रोटरी इलाहाबाद ग्रैंड के अध्यक्ष प्रणव अग्रवाल ने बताया कि कार्निवल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि जरूरतमंद महिलाओं को इस मेले में निशुल्क स्टॉल दिए गए हैं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं भी अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकें और आय अर्जित कर सकें। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में शहरवासी इस कार्निवल में पहुंचेंगे और महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडस्ट्रियल लॉ रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन का का प्रदर्शन:मजदूर विरोधी कानूनों, MSP और मनरेगा बहाली की मांग
    Next Article
    रेल कर्मचारियों ने नए लेबर कोड का विरोध किया:चंदौली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में देशव्यापी हड़ताल को दिया नैतिक समर्थन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment