Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेल कर्मचारियों ने नए लेबर कोड का विरोध किया:चंदौली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में देशव्यापी हड़ताल को दिया नैतिक समर्थन

    4 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गुरुवार को पूर्व मध्य रेल के ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ECREU) ने चार लेबर कोड के खिलाफ आयोजित देशव्यापी आम हड़ताल को नैतिक समर्थन दिया। इस दौरान पूर्व मध्य रेलवे की विभिन्न इकाइयों, विशेषकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल के प्लांट डिपो सहित कई स्थानों पर रेल कर्मचारी एकत्र हुए और गेट मीटिंग, विरोध प्रदर्शन तथा नारेबाजी की। गेट मीटिंग की अध्यक्षता ECREU के केंद्रीय संगठन सचिव कामरेड एसके शर्मा ने की, जबकि संचालन पीडी सचिव कामरेड चंद्रिका यादव ने किया।यूनियन नेताओं ने नए लेबर कोड की वापसी, रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण पर रोक, पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, रिक्त पदों पर भर्ती तथा कर्मचारियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।सहायक महासचिव कामरेड किरण कुमारी ने कहा कि चार लेबर कोड मजदूरों पर थोपा गया काला कानून है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे कार्य के घंटे बढ़ सकते हैं और वेतन व सुविधाओं में कटौती जैसी व्यवस्थाएं लागू हो सकती हैं, जिससे मजदूरों की स्थिति और खराब होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पहले से ही बड़ी संख्या में निजी और ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है, ऐसे में श्रम कानूनों को कमजोर करना श्रमिक हितों के खिलाफ है। कामरेड एसके शर्मा ने जोर देकर कहा कि पेंशन, वेतन वृद्धि, भत्ता, बोनस और ड्यूटी रोस्टर कर्मचारियों के अधिकार हैं, जिन्हें सरकार को स्वतः लागू करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे कर्मचारी मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हैं और पेंशन, निजीकरण व नई श्रम नीति जैसे मुद्दों पर देशव्यापी विरोध जारी रहेगा। कामरेड चंद्रिका यादव ने रेलवे में निजीकरण और निगमीकरण को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने देशभर के कर्मचारियों के लिए एक समान पेंशन व्यवस्था यानी पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने रनिंग स्टाफ, पॉइंट्समैन, गेटमैन और सिग्नल कर्मियों से 12 से 24 घंटे तक ड्यूटी लेने और ड्यूटी रोस्टर के अव्यवस्थित होने पर भी सवाल उठाए।इस दौरान कामरेड मृत्युंजय कुमार, किरण कुमारी, सीमा कुमारी, प्रभात कुमार, सत्यानंद प्रसाद, प्रतिश कुमार, मुकेश कुमार, शिवांगी कुमारी, श्रीकांत सिंह, आशीष कुमार, विरेंद्र, विकास, विनीत, विवेक, विनोद और सुनील सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में महिला उद्यमियों का होली-ईद कार्निवल 2026:रोटरी इलाहाबाद ग्रैंड देगा जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क स्टॉल का अवसर
    Next Article
    रामपुर वकील हत्याकांड: मथुरा बार एसोसिएशन का प्रदर्शन:अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने की मांग, ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment