Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में प्रोफेसर पर B-Tech छात्रा से रेप की FIR:पीड़ित बोली- कमरे में बुलाकर कपडे फाड़े, धमकाया- करियर बर्बाद कर दूंगा

    20 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में B-Tech छात्रा ने प्रोफेसर पर रेप की FIR कराई है। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर ने कमरे में स्टडी के लिए बुलाया। पढ़ाने के दौरान प्रोफेसर ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। मेरे कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर धमकाया- अगर शोर मचाया या किसी को कुछ बताया तो फेल कर दूंगा। डिग्री रुकवा दूंगा। करियर खराब कर दूंगा। वारदात मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) की है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि जैसे-तैसे वह अपने कमरे पहुंची। डरी-सहमी रही। अगले दिन वह शिवकुटी थाने पहुंची। पुलिस ने शिकायत की। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा- पीड़ित छात्रा की शिकायत पर FIR करके आरोपी प्रोफेसर सौगातो राय को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस डिजिटल सबूत और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। 2 साल से छात्रा को पढ़ा रहा आरोपी प्रोफेसर उड़ीसा की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को दी एप्लीकेशन में बताया- मैं बीटेक में पढ़ती हूं। एक साल पहले प्रोफेसर सौगातो राय मुझे पढ़ाते थे। छुटि्टयों में मेरे घरवाले यहां आ गए। कॉलेज के गेस्ट हाउस में रुके थे। एक दिन हम सभी लोग खाना खा रहे थे। तभी प्रोफेसर सौगातो राय भी वहां आ गए। वह मेरे घरवालों के पास आया और बोला कि आपकी बेटी को मैं पढ़ाता हूं। तब मेरी मां ने प्रोफेसर से पढ़ाई में मदद करने की बात कही थी। उस समय प्रोफेसर सौगातो राय ने कहा कि मैं मदद करुंगा। मगर मैं अपने केबिन में नहीं पढ़ा सकता। वहां पढ़ाऊंगा तो लोग गलत आरोप लगाएंगे। यह मेरे फ्लैट पर आए तो मैं पढ़ा सकता हूं। इसके बाद मेरे पिता ने भी सौगातो राय से बात की। उसे डिनर पर बुलाया। इसके बाद मैं उसके पास पढ़ने जाने लगी। 6 अगस्त को मेरे घरवाले चले गए। इसके बाद आरोपी प्रोफेसर ने स्नैप चैट से बात करना शुरू कर दिया। अश्लील बातें करने लगा। उसने मुझसे कहा कि वह मुझे गले लगाना चाहता है। 9 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे मैं हॉस्टल से लाइब्रेरी जा रही थी। रास्ते में आरोपी प्रोफेसर ने रोक लिया। उसने मुझसे पूछा कि कहां जा रही हो? मैंने जवाब दिया कि लाइब्रेरी तो कहने लगा कि केबिन में आने को कहा। फिर बोला कि मेरे कमरे में आओ। वहीं तुम्हें पढ़ाएंगे। आवास पर बुलाकर रेप किया, फेल करने की धमकी दी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मैं पैदल उसके आवास पर पहुंची। यहां उसने मुझसे कहा कि बेड पर बैठ जाओ। आज यहीं पढ़ाएंगे। मैं बैठी तो वह मुझे छूने लगा। मैंने कहा कि तुम शादीशुदा हो। मैं आपकी स्टूडेंट हूं। आप ऐसा बिहैव नहीं कर सकते। मैंने विरोध किया और उठकर जाने लगी। तभी उसने मुझे धक्का देकर बेड पर गिरा दिया। मेरे कपड़े फाड़ दिए। मेरे साथ रेप किया। किसी तरह मैं भागकर अपने घर पहुंची। आरोपी कोलकाता का रहने वाला, 3 साल से MNNIT तैनात रेप का आरोपी प्रोफेसर सौगातो राय कोलकाता का रहने वाला है। पत्नी कोलकाता में ही रहती है। वह तीन साल से यानी नवंबर 2023 से MNNIT में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर है। पश्चिम बंगाल से ही गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी से बीटेक किया है। इसके बाद IIT धनबाद से एमटेक और फिर वहीं से पीएचडी भी की। आरोपी ने वायरलेस सेंसर नेटवर्क और अनमैंड एरियल वेहिकल एडेड कम्युनिकेशन में रिसर्च किया है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- मां बोलीं-जिसके लिए पिता से लड़ी, उसी ने हत्या की:बेटी दामाद को बहुत प्यार करती थी; फतेहपुर में सरकारी टीचर ने गड़ासे से काटा था ‘9 साल पहले बेटी ने पिता से लड़कर जिस लड़के से शादी की थी, उसी ने उसकी जान ले ली। हमने भी बेटी की खुशी के लिए हां कर दिया था। क्या पता था कि वो हत्यारा निकलेगा? मेरी बेटी दिलीप को बहुत प्यार करती थी। शादी के बाद वो एक दिन भी मेरे पास आकर नहीं रुकी। मेरी बेटी की मौत के बदले तीनों हत्यारे भाइयों को फांसी की सजा दी जाए।’ यह कहना है सरकारी टीचर दिलीप कुमार यादव की सास का, जिसने अपनी पत्नी शालिनी की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शालिनी की मौत का कारण डूबना आया है, जबकि उसके शरीर पर 7 गहरे घाव मिले हैं। दैनिक भास्कर की टीम शालिनी के मायके फतेहपुर पहुंची, तो उनकी मां का दर्द और गुस्सा छलक पड़ा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती बोलीं–आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रहा RSS:छात्रों के आंदोलन को कांग्रेस-सपा ने हाईजैक किया, अब रांची में BJP वही कर रही
    Next Article
    'इस्लाम अपनाने पर पिता ने 2 बेटियों को कैद रखा':इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- बालिग को धर्म चुनने की आजादी, पिता-सरकार 25 लाख मुआवजा दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment