Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी:मेल भेजकर कहा- पास्पोर्ट ऑफिस में भी ब्लास्ट होगा, 19 साइनाइड गैस से भरे बम रखे है

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल करने वाले ने लिखा कि दोपहर में ब्लास्ट होगा। डॉकघर में बना पास्पोर्ट ऑफिस भी ब्लास्ट में उड़ जाएगा। प्रधान डाकघर की बिल्डिंग उड़ाने की धमकी आने के बाद खलबली मच गई। ब्लास्ट की धमकी की बात जैसे ही फैली डाकघर मे अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग, कर्मचारी इमारत से तेजी से निकलने लगे। मामले की सूचना आला अफसरों तक पहुंची तो सभी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड टीम, क्यूआरटी मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। मेल करने वाले ने लिखा कि आपके पासपोर्ट, डाक परिसर और वॉशरूम में 19 साइनाइड गैस से भरे बम रखे गए हैं। जो दोपहर 2:10 बजे फटेंगे। सभी को तुरंत बाहर निकालें और नाक और मुंह ढक लें। अब पढ़िए भेजे गए मेल में क्या लिखा है…. तमिलनाडु की समस्याओं को इंदौर तक लाने के तिए माफी चाहता हूं। तमिलनाडु के पत्रकार उदयनिधि के गुलाम है। जब किसी महिला के साथ कोई जालिम बलात्कार कर रहा होता है. तो वह मदद के लिए चीखाती है। पहले यह उन लोगों का ध्यान खींचने के लिए चीखती है जो उसकी मदद कर सकते हैं, और फिर वह बलात्कारियों द्वारा पहुंचाए गए असहनीय दर्द के कारण चीखती है। अब, जब उस महिला के साथ वह जालिम बलात्कार कर रहा हो, और उसी समय अगर पत्रकार और मीडियाकर्मी बनकर आए और जालिम भी उतनी ही ज़ोर से चिल्लाने लगे, तो क्या पीड़ित की भी चीखें किसी को कभी सुनाई देंगी? तमिलनाडु में ठीक यहीं हो रहा है। मैं तमिलनाडु में तमिल महिलाओं के साथ हुए उन हजारों बलात्कार की बात नहीं कर रहा हूं, जिनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई। मैं तो 'मां तमिलनाडु' के साथ हो रहे बलात्कार की बात कर रहा हूं। मीडियाकर्मियों को पैसे देकर मीडिया की जगह पर कब्जा किया जा रहा है, और सिर्फ दो ही बातें फैलाई जा रही है1 निकम्मी DMK सरकार की तारीफें, या 2. उदपनिधि की आलोचना की कमज़ोर करने के लिए जोर-शोर मचाना। तमिलनाडु की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था बहुत सीधी-सादी है। NGO और PETA Ford Foundation' जैसे अपने निजी स्वार्थ ठाले संगठनों के नाम पर विदेशी लुटेरे कुछ ट्रस्टों की भारी मात्रा में चंदा देते हैं। ये ट्रस्ट फिर तमिलनाडु में उन विदेशियों का एजेंडा आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। जिन ट्रस्टों को सबसे ज्यादा विदेशी चंदा मिला है, वे दी है मुरासोली ट्रस्ट और DMK ट्रस्ट और इस समय, इन दोनों ट्रस्टों की कमान उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के हाथों में है। आज आपके पासपोर्ट ऑफिस डाकघर में हुआ धमाका हमारी ताकत का एक जीता-जागता सबूत है। अगर DMK 2026 का चुनाव जीतती है, तो जीत के तोहफे के तौर पर उन्हें अपने परिवार का एक सदस्य खोना पड़ेगा। पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव ने कहा- एक अफवाह कॉल थी पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव ने बताया- आज सुबह करीब पौने आठ बजे (7:45 AM) सौरभ विश्वास नाम के एक व्यक्ति द्वारा हॉटमेल से आरपीओ को एक ईमेल भेजा गया, जिसमें बम होने की धमकी दी गई थी। वह ईमेल सर्किल ऑफिस लखनऊ पहुंचा, जहां से व्हाट्सएप के माध्यम से हमें इसकी सूचना मिली। हमने बिना देरी किए पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबी जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। यह एक अफवाह कॉल थी। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अब उस ईमेल आईडी और भेजने वाले 'सौरभ विश्वास' की तलाश में जुट गई है ताकि इस तरह की दहशत फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राम आसरे ने बताया- सूचना मिलते ही थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। जांच शुरू करते ही डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते को सूचना देकर बुलाया गया। एहतियात के तौर पर डॉकघर में मौजूद लोगों को बाहर किया गया, ताकि एक एक कोना जांचा जा सके। खोजी कुत्ता दल की दो टीमों ने पार्किंग तक में जांच की। कहीं कुछ नहीं मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बंद घरों में चोरी करने वाले गिरफ्तार:2 किलो चांदी-सोने के जेवर बरामद, नाबालिग भी गैंग में शामिल था
    Next Article
    चर्चित डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड में दो दोषी करार:सुल्तानपुर कोर्ट 24 मार्च को सुनाएगी सजा, दो आरोपियों की हो चुकी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment