Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में पत्रकार एलएन सिंह हत्याकांड:1 लाख रुपयों के लिए रची गई खौफनाक साजिश, मां-बेटे ने कराई हत्या, 3 पर चार्जशीट

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के चर्चित पत्रकार एलएन सिंह की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की लंबी और गहन जांच के बाद यह साफ हो गया है कि सिविल लाइंस में हुई यह वारदात कोई अचानक हुए झगड़े का परिणाम नहीं, बल्कि एक लाख रुपये को लेकर रची गई सुनियोजित साजिश का अंजाम थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में इन्वेस्टिगेशन पूरी करते हुए पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई विजेता, उसके बेटे साहिल और हमलावर विशाल के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। उधार के पैसे ने ले ली जान पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विवेचना में सामने आया कि विजेता ने एलएन सिंह से एक लाख रुपये उधार लिए थे। शुरू में उसने जल्द पैसा लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में टालमटोल शुरू कर दी। जब एलएन सिंह ने दबाव बनाना शुरू किया तो यह बात उसे अखरने लगी। एक दो बार इस बात को लेकर एलएन सिंह सख्त भी हुए। उन्होंने पैसे लौटाने की मांग की और इसी के बाद विजेता ने अपने बेटे साहिल के साथ मिलकर एलएन सिंह को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। ‘फोन कॉल’ बना मौत का बुलावा जांच में यह भी खुलासा हुआ कि वारदात वाले दिन विजेता ने ही एलएन सिंह को फोन कर बुलाया। उसने कहा कि विशाल गाली-गलौज कर रहा है और मामला बिगड़ सकता है। जैसे ही एलएन सिंह मौके पर पहुंचे, विशाल ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बता दें कि विजेता, उसका बेटा साहिल और विशाल तीनों ही हर्ष होटल में घटनास्थल के पास के ही रहने वाले थे। दिल दहला देने वाला था मंजर पिछले साल 24 अक्टूबर की रात सिविल लाइंस के हर्ष होटल के पास यह वारदात हुई थी। चाकू से किए गए ताबड़तोड़ हमले के बाद एलएन सिंह खून से लथपथ काफी देर तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना शहर में काफी दिनों तक चर्चा और आक्रोश का बड़ा कारण बनी थी। मुठभेड़ में पकड़ा गया था मुख्य हमलावर वारदात के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने विशाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद पुलिस ने साजिश की परतें खोलते हुए साहिल और उसकी मां विजेता को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों एक-दूसरे के परिचित थे और एलएन सिंह का उनके घर आना-जाना था, जिससे साजिश को अंजाम देना आसान हो गया। कॉल डिटेल और पूछताछ से खुली पूरी कहानी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्य और जेल में बंद आरोपियों से लंबी पूछताछ के बाद यह साफ हुआ कि हत्या पहले से प्लान की गई थी। तीनों के बीच वारदात से पहले लगातार बातचीत हुई थी। जांच में जुटाए गए सबूतों के आधार पर पुलिस ने हत्या और आपराधिक साजिश समेत गंभीर धाराओं में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में फिर खेलेंगे रो-को:इकाना स्टेडियम को मिली वनडे मैच की मेजबानी, 17 जून को भारत-अफगानिस्तान का मुकाबला
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:दुकानों में तोड़फोड़; खामेनेई के समर्थन में नारेबाजी; किसान का 1 करोड़ बिल आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment