Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 'पृथ्वी पर हस्ताक्षर' अभियान के तहत पौधरोपण:शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और मंगल भूमि फाउंडेशन ने किया आयोजन

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और मंगल भूमि फाउंडेशन ने सोमवार सुबह 10 बजे पौधरोपण अभियान चलाया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'पृथ्वी पर हस्ताक्षर' पहल के तहत गांव लेदहाबरा (मोतीलालपुरम्), अटरामपुर नवाबगंज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने पृथ्वी को हरा-भरा और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया। जल संरक्षण विशेषज्ञ और मंगल भूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 'पृथ्वी पर हस्ताक्षर' का वास्तविक अर्थ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आग्रह किया। तिवारी ने बताया कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि जल, मिट्टी, जैव विविधता और मानव जीवन के संरक्षण का आधार भी हैं। मुख्य अतिथि प्रमोद द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि बढ़ता तापमान, अनियमित वर्षा और जल संकट आज मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौतियां बन चुके हैं। इन चुनौतियों का समाधान केवल पौधरोपण से नहीं, बल्कि वृक्षों के संरक्षण, जल संरक्षण और प्रकृति के साथ संतुलित जीवनशैली अपनाने में निहित है। उपस्थित सभी लोगों ने पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम आयोजक केशव ने बताया कि 'पृथ्वी पर हस्ताक्षर' अभियान के माध्यम से जिले के विभिन्न विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेते हुए अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. आलोक रंजन, नितेश पांडेय, स्वेक्षा दुबे, अभिनव मणि त्रिपाठी, मिथिलेश मिश्रा समेत शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं मंगल भूमि फाउंडेशन के पदाधिकारी, स्वयंसेवक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूल्हा नहीं आया, पड़ोसी के साथ मंडप में बैठी दुल्हन:फिंगरप्रिंट मिसमैच से पकड़ी गई, पिता ने बेटे को पीटा, 2027 में होना था निकाह
    Next Article
    पीलीभीत में एएमए बिना सूचना मुख्यालय से गैरहाजिर मिले:'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में लापरवाही, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment