Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में स्कूल बस-ट्रक की टक्कर, 51 छात्र सवार:चालक मोबाइल चार्ज करते समय नियंत्रण खो बैठा, 5 बच्चे और ड्राइवर घायल

    7 hours ago

    1

    0

    पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के गंगानगर जोन स्थित थरवई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा बेरुई गांव के पास फाफामऊ–सहसों फोरलेन हाईवे पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बस में करीब 51 छात्र सवार थे, जो यूपी बोर्ड हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने जा रहे थे। सभी छात्र शिव सेवा इंटर कॉलेज के बताए जा रहे हैं। उनका परीक्षा केंद्र बाबू जे आर डी पाल इंटर कॉलेज में निर्धारित था। 5 छात्र गंभीर, 3 के पैर फ्रैक्चर हादसे में पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दर्जनों छात्रों को हल्की चोटें आई हैं। तीन छात्रों के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। दो अन्य छात्रों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सभी घायलों को बहरिया सीएचसी और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे को लेकर अलग-अलग दावे मौके पर पहुंचे अभिभावकों का कहना है कि बस चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। वहीं बस में सवार घायल छात्र सोनू पटेल और शुभम यादव के अनुसार, चालक मोबाइल चार्ज लगाने के दौरान लापरवाही बरत रहा था, जिससे बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह ट्रक से जा टकराई। ट्रक चालक फरार, मुकदमा दर्ज घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थरवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय युवक की मौत:हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से हादसा, बंदर के आने से हड़बड़ाया
    Next Article
    श्रावस्ती साइबर पुलिस ने 60 हजार रुपए कराए वापस:UPI ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, खाते में लौटी रकम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment