Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में SDO 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:प्रयागराज में बिल सही कराने के बदले पैसे मांगे, अब जेल जाएगा

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में बिजली विभाग का एसडीओ 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया। उसने मीटर सही कराने और बिल ठीक कराने के बदले ये पैसे मांगे थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन में की थी। आरोपी संजीव श्रीवास्तव को उसके खुसरो बाग कार्यालय से पकड़ा गया है। एंटी करप्शन टीम ने पीड़ित को पूरा प्लान समझाया था। जिसके मुताबिक, वह बुधवार को करीब 12 बजे रुपए लेकर SDO के ऑफिस पहुंचा। उसके हाथ से अधिकारी ने जैसे रुपए लिए। टीम ने SDO को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को खुल्दाबाद थाने ले जाया गया है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... बिजली बिल सही कराने के लिए परेशान था पीड़ित खुल्दाबाद के रहने वाले जितेंद्र कुमार ने 9 फरवरी को बिजली कनेक्शन ठीक कराने की शिकायत की थी। इसके बाद SDO संजीव श्रीवास्तव ने मीटर सही कराने और मुकदमे के जुर्माने से बचाने के लिए 10 हजार रुपए की मांग की। जितेंद्र ने कहा कि ठीक है। मैं देखता हूं। इसके बाद जितेंद्र ने एंटी करप्शन टीम प्रयागराज मंडल से शिकायत की। अंजलि यादव के नेतृत्व में 13 सदस्य एंटी करप्शन टीम ने प्लानिंग की। 11 फरवरी को टीम खुसरो बाग पहुंची। यहां जैसे ही जितेंद्र ने SDO को रुपए दिए वैसे एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। डेढ़ साल पहले भी सस्पेंड हुए थे SDO इंस्पेक्टर खुल्दाबाद शैलेंद्र सिंह ने बताया- एंटी करप्शन टीम एसडीओ संजीव कुमार श्रीवास्तव को पकड़ कर थाने लाई। यहां उनका बयान दर्ज कराने के बाद पेपर पर साइन कराए गए। शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामला रिश्वत लेने का है। इसमें एसडीओ को जेल भेजा जाएगा। डेढ़ साल पहले आरोपी वाराणसी में पोस्टिंग के दौरान भी सस्पेंड हुए थे। SDO संजीव श्रीवास्तव गाजीपुर जिले के पीरनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… हिस्ट्रीशीटर के साथ भागने वाली सिपाही की लव स्टोरी:मेरठ में बुआ के घर पहली मुलाकात; बोली- दुल्हन तो सिर्फ अंकित की बनूंगी मेरठ की रहने वाली सिपाही संध्या भारद्वाज के अपहरण केस की छानबीन करते हुए पुलिस उसकी लव स्टोरी तक पहुंच गई। अपनी शादी वाले दिन वह खुद हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान के साथ गई थी। दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी बढ़ गई। यही वजह है किडनैपिंग के सिर्फ 8 घंटे के अंदर महिला सिपाही खुद ही मवाना थाने पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका ने इंडियन मैप वाला पोस्ट हटाया:PoK-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया था; पाकिस्तान-चीन से तनाव की अटकलें लगी थीं
    Next Article
    बलिया में समर्पण दिवस मनाया:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई, कहा- शोषण मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment