Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में तैराकी ट्रायल 23 अगस्त को:वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में 23 अगस्त को राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता वाराणसी में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि चयन ट्रायल सुबह 11 बजे से प्रयागराज एक्वाटिक के स्विमिंग पूल में होगा। इसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस मंडलीय चयन ट्रायल में फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ जिलों की टीमों को भी शामिल होना है। क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने संबंधित जिला खेल अधिकारियों को अपनी-अपनी जनपद की टीमों को निर्धारित समय पर भेजने के निर्देश दिए हैं। इस प्रक्रिया के बाद चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। इनमें आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल बोनाफाइड, एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति मिलेगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सभी जरूरी कागजात के साथ ट्रायल स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गई है। ट्रायल के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला तैराकी संघ प्रयागराज के सचिव विकास चंद्र श्रीवास्तव से संपर्क किया जा सकता है। क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने उनसे चयन समिति में स्वयं या अपने प्रतिनिधि को उपस्थित होकर टीम चयन में सहयोग करने का अनुरोध किया है। क्षेत्रीय खेल अधिकारी ने मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के जीवन रक्षक शिवबाबू निषाद और अंशकालिक मानदेय तैराकी प्रशिक्षक मुकेश निषाद को इस चयन ट्रायल को आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल:'ज्ञान का पिटारा' टूलकिट विमोचित, जागरूकता रथ रवाना
    Next Article
    डीएम-एसपी ने पीएम श्री नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण:शैक्षणिक, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा, SDM ने बच्चों के साथ खाया खाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment