Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में दिन में तेज धूप, रात में बढ़ी ठंडक:तेज धूप कर रही बेहाल, ग्रामीण इलाकों में रात में कोहरे का असर

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, जिससे दिन में उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है। दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। तेज धूप के कारण दिन में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, रात के समय तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। इससे रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। खासकर ग्रामीण इलाकों में रात 10 बजे के बाद तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट महसूस की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर भी दिखाई देने लगा है। रात बढ़ने के साथ दृश्यता कम हो रही है और ठंडक बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस बनी रहेगी, जबकि रात के तापमान में गिरावट के चलते ठंडक का असर बढ़ सकता है। मौसम में दिन और रात के तापमान के बीच अंतर बढ़ने से लोगों को सुबह-शाम बदलते मौसम का एहसास होने लगा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला बीजेपी ने बीजेपी जिलाध्यक्ष पर लगाए रेप के आरोप:वीडियो बनाकर धमकाने, शोषण और ब्लैकमेल का आरोप, महिला भाजपा जिला कार्यसमिति की सदस्य
    Next Article
    बेल्थरारोड में सरयू का जलस्तर 64.870 मीटर पर पहुंचा:तुर्तीपार श्मशान घाट पानी से घिरा, छोटकी टंगुनिया के लिए 3 से 4 नाव की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment