Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में उमस से लोग बेहाल, 44°C तापमान:सुबह से बादल छाए, शाम तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

    17 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ते ही उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं, लेकिन बारिश नहीं होने से चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। सुबह से ही लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। 35 डिग्री तापमान, लेकिन 44 जैसी महसूस हो रही गर्मी बारिश नहीं होने से तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार सुबह तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में 56 प्रतिशत से ज्यादा नमी होने के कारण लोगों को 44 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर के समय यूवी इंडेक्स भी अधिक रहेगा। अगले 2 से 3 दिन बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं का असर अब प्रयागराज में दिखने लगा है। इसके चलते गुरुवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अगले दो से तीन दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। बारिश होने पर तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसमी बीमारियों से रहें सतर्क उमस और बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप और उमस से बचने, ताजा भोजन करने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पार्षद बोले-जेई सुन नहीं रहा, विधायक से कहूंगा उसे हटवाएं:वार्ड-68 में 30 घरों पर करंट का खतरा; एक कमरे में 80 बच्चों की कक्षा, मोहल्लों में जलभराव
    Next Article
    रेलवे और नगर निगम के विवाद ने नरक कर दिया…:वार्ड-1 के लोगों का आरोप, बोले- नाले का निर्माण नहीं हो रहा, सड़कें तालाब बन रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment