Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज मंडल की रमनदीप को गोल्ड मेडल:रेलवे की महिला एथलीट है रमनदीप, 42 किमी रेस वॉक में रहीं अव्वल

    15 hours ago

    1

    0

    उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की महिला एथलीट रमनदीप कौर ने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय रेलवे का गौरव बढ़ाया है। भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने 8 से 11 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 42 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। डीआरएम ने बधाई दी इस शानदार उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने रमनदीप कौर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी इस सफलता को भारतीय रेलवे के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खेल के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। रमनदीप मुख्य टिकट परीक्षक हैं रमनदीप कौर प्रयागराज मंडल के वाणिज्य विभाग में मुख्य टिकट परीक्षक (CCTC) के पद पर कार्यरत हैं। उनका जन्म 30 अप्रैल 1999 को हुआ तथा उन्होंने 30 मई 2022 को रेलवे सेवा में योगदान दिया। एथलेटिक्स की रेस वॉकिंग स्पर्धा में उन्होंने अपने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल रमनदीप के नाम उनकी खेल उपलब्धियों में वर्ष 2021 में तेलंगाना में आयोजित 60वीं ओपन राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक तथा वर्ष 2022 में रांची में आयोजित 9वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वर्ष 2022 और 2023 की क्रमशः 61वीं एवं 62वीं ओपन राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक तथा वर्ष 2025 में चंडीगढ़ में आयोजित 12वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। नई दिल्ली में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया। अखिल भारतीय उत्तर रेलवे एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी रमनदीप कौर ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वर्ष 2022 में द्वितीय, 2023 में तृतीय, 2024 में 35 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में द्वितीय तथा वर्ष 2025-26 में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के बाद उन्होंने वर्ष 2026 में कोलकाता में आयोजित 91वीं अखिल भारतीय अंतररेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने वर्ष 2024 में तुर्किये के अंताल्या में आयोजित विश्व रेस वॉकिंग टीम चैंपियनशिप में भाग लेकर भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहाबाद पुलिस ने 3 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार:चोरी की 4 मोटरसाइकिलें और पार्ट्स बरामद, हरदोई-शाहजहांपुर में दर्ज हैं कई मुकदमे
    Next Article
    प्रयागराज में आइसा का विरोध प्रदर्शन:छात्रों का आरोप, पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया; मारपीट की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment