Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहाबाद पुलिस ने 3 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार:चोरी की 4 मोटरसाइकिलें और पार्ट्स बरामद, हरदोई-शाहजहांपुर में दर्ज हैं कई मुकदमे

    15 hours ago

    1

    0

    हरदोई में शाहाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें और उनके पार्ट्स बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ शाहाबाद थाने में वाहन चोरी के तीन मुकदमे दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शाहाबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 668/2026, 661/2026 और 669/2026 की जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नावेद पुत्र मोहम्मद और सोनू पुत्र सुरेश कश्यप, निवासी मोहल्ला गढ़ी खुर्द, थाना शाहाबाद, हरदोई, तथा रामशरण पुत्र रामप्रसाद, निवासी मोहल्ला चौक चोकिया, थाना जलालाबाद, शाहजहांपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नावेद और सोनू के खिलाफ शाहाबाद थाने में वर्ष 2026 के दौरान कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, रामशरण के खिलाफ शाहजहांपुर के जलालाबाद और हरदोई के शाहाबाद थानों में मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में की गई। सीओ शाहाबाद संतोष सिंह के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों और संबंधित मुकदमों का विवरण अभिलेखों से मिलाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के अस्पताल में 4 साल के बच्चे की मौत:परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, संचालक ने नकारा
    Next Article
    प्रयागराज मंडल की रमनदीप को गोल्ड मेडल:रेलवे की महिला एथलीट है रमनदीप, 42 किमी रेस वॉक में रहीं अव्वल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment