Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पर्यावरण स्वच्छता और कचरा प्रबंधन कार्यशाला:आईआईटी बीएचयू ने 80 विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन के तरीके सिखाए

    1 day ago

    2

    0

    वाराणसी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बीएचयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से रामना स्थित पुरवा माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और टिकाऊ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान विशेषज्ञों ने संवादात्मक सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को कचरे के उचित पृथक्करण, पुनर्चक्रण के महत्व और स्वच्छता बनाए रखने के तरीके बताए। साथ ही व्यावहारिक प्रदर्शन कर कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया समझाई गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और अपने सवालों के माध्यम से विषय को समझने में रुचि दिखाई। आईआईटी (बीएचयू) के अनुसार, ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी विकसित होती है। संस्थान के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कार्यक्रम की तस्वीरें भी साझा की गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर की खुशी:वाराणसी को मिला तृतीय स्थान
    Next Article
    गाजियाबाद में आयुष हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार:भाई का आरोप- पहले भी पीटा था, दे रहे थे जान से मारने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment