Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल में बॉर्डर से पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट:ISI से जुड़ा, फर्जी दस्तावेजों पर भारत में रह रहा था; कोलकाता के कारपेंटर ने की थी मदद

    23 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल STF ने बुधवार को भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया। उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से संबंध हैं। वह जासूसी और आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। STF सूत्रों के अनुसार आतंकी की पहचान राना रऊफ के रूप में हुई है। भारत में वहाब आलम के नाम से रह रहा था। बांग्लादेश भागने की कोशिश में था। उसे 24 परगना जिले के बनगांव से गिरफ्तार किया गया। 2012 में नेपाल के रास्ते भारत आया था STF सूत्रों के अनुसार, रऊफ मूल रूप से पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला है। वह 2012 में नेपाल के रास्ते भारत आया था। इसके बाद से पश्चिम बंगाल में रहने लगा। शुरुआती जांच में उसके वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान भेजने की बात सामने आई है। STF ने मंगलवार रात टोपसिया से एक व्यक्ति को गिरफ्तार है, उसका रऊफ से सीधा संपर्क था और उसने कई तरह से उसकी मदद की थी; हालांकि, उन्होंने उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया। कोलकाता के कारपेंटर ने बनवाए फर्जी दस्तावेज रऊफ ने बताया कि कोलकाता के टॉपसिया इलाके में रहने वाले एक कारपेंटर ने उसके लिए फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाए। इनमें वोटर कार्ड और आधार कार्ड शामिल हैं। रऊफ और कारपेंटर नेपाल में मिले थे। नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत में घुसपैठ क्यों आसान है भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा (ओपन बॉर्डर) की व्यवस्था ब्रिटिश शासन की विरासत है, जिसे 1950 की 'भारत-नेपाल शांति और मैत्री संधि' के माध्यम से औपचारिक रूप दिया गया था। इस संधि का उद्देश्य दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना था। संधि के प्रावधानों के तहत, दोनों देशों के नागरिकों को एक-दूसरे के क्षेत्र में बिना वीजा या पासपोर्ट के आने-जाने, रहने, संपत्ति खरीदने और काम करने की स्वतंत्रता दी गई है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: CM शुभेंदु की रेकी कर रहा जैश का आतंकी गिरफ्तार:पुलिस को घर से दस्तावेज मिले; पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद भट का करीबी कोलकाता। बंगाल पुलिस ने पूर्वी बर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हामिम मंडल नाम के इस शख्स को गुरुवार देर रात एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक मंडल के मोबाइल और घर से मिले दस्तावेजों से पता चला है कि वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बारे में जानकारी जुटा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम ने प्रियंका से पूछा- कैसी हैं आप, VIDEO:कांग्रेस सांसद बोलीं- अच्छी हूं; खड़गे ने कहा- भाई साहब आप बदल गए, मोदी हंस दिए
    Next Article
    मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, 7 की मौत:पहाड़ का हिस्सा तीन घरों पर गिरा, मलबे में दबे लोगों को कैमरों से तलाशा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment