Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता की हत्या करके बेटा मेट्रो के आगे कूदा, मौत:उम्र-16 साल, रोक-टोक से नाराज था; नोएडा में मां अलग रहती थी

    14 hours ago

    1

    0

    नोएडा में 16 साल के लड़के ने सोते समय पिता की हत्या कर दी। फिर मेट्रो के आगे कूदकर जान दे दी। वारदात के बाद उसने खून से सने कपड़े बदलकर साफ कपड़े पहने। कमरे में पिता की फोटो लगाई। माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। कमरे में ताला लगाया और पिता का मोबाइल और बैग लेकर मेट्रो स्टेशन पहुंचा। कुछ देर स्टेशन पर घूमने के बाद ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पुलिस को लड़के के बैग से पिता का मोबाइल और कमरे की चाबी मिली। पुलिस ने उसकी मां को फोन कर बुलाया। चाचा भी मौके पर साथ पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग पिता के साथ रहता था। पिता भी लापता हैं। इसके बाद पुलिस गुरुवार रात मां और चाचा को लेकर लड़के के कमरे पर पहुंची। चाबी से दरवाजा खोला तो अंदर 45 साल के पिता राजू शर्मा की लाश मिली। शुरुआती जांच में पता चला कि पिता ने बेटे के बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा रखी थी। 11वीं के बाद पढ़ाई भी छुड़ा दी थी। इससे वह परेशान रहता था। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने बुधवार 12 अगस्त को तड़के वारदात को अंजाम दिया। उसी दिन सुबह 7 बजे जाकर सुसाइड कर लिया। घटना फेज-3 थाना क्षेत्र की है। राजू शर्मा प्राइवेट टीचर थे। 12 साल पहले उनका पत्नी से तलाक हो गया था। बेटा पिता के साथ रहता था। 21 साल से नोएडा में रहते थे, ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ाते थे राजू शर्मा मूल रूप से झारखंड के बोकारो स्टील सिटी के रहने वाले थे। उनके पिता SAIL में काम करते थे। राजू 2005 में पत्नी के साथ नोएडा शिफ्ट हुए थे। इसके बाद वह अपने इकलौते बेटे के साथ अजनारा सोसाइटी इलाके में किराए के कमरे में रहते थे। उन्होंने MCom किया था। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के साथ ऑनलाइन क्लास भी लेते थे। दीवारों पर खून के धब्बे मिले, कमरे से बदबू आ रही थी पुलिस ने बताया कि बुधवार को रेलवे लाइन के पास नाबालिग का शव मिला। तलाशी में उसके बैग से मोबाइल और कमरे की चाबी मिली। इसी मोबाइल से उसकी मां को सूचना दी गई। मां मौके पर पहुंची और बेटे की पहचान की। इसी दौरान राजू के भाई अरुण शर्मा भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका भाई भी लापता है। वह कमरे पर गए तो ताला लटका मिला। पुलिस ने मां से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि राजू गुस्सैल स्वभाव के थे और बेटे पर कई पाबंदियां लगा रखी थीं। इससे बेटा काफी मायूस रहता था। इस पर पुलिस को शक हुआ कि कहीं नाबालिग ने पिता की हत्या कर खुद की जान तो नहीं दी। इसके बाद पुलिस मां और चाचा को लेकर राजू के कमरे पर पहुंची। वहां से तेज बदबू आ रही थी। चाबी से दरवाजा खोला गया तो अंदर राजू का शव मिला। कमरे से नाबालिग के खून से सने कपड़े और दीवारों पर खून के धब्बे भी मिले। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सैंपल लिए। खून से सने कपड़ों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। पड़ोसी बोले- बाप-बेटे एक-दूसरे से कम ही बातचीत करते थे -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दो युवकों की हत्या करके महंत ने मंदिर में दफनाया, एक की बहन से अफेयर था, दोस्त के साथ समझाने गया था यूपी के बागपत में दो दोस्तों की महंत ने हत्या कर दी। दोनों के शव मंदिर परिसर में ही दफना दिए। किसी को शक न हो, इसलिए ऊपर से टाइल्स (सीमेंटेड ईंट) लगवा दीं। 19 दिन बाद इसका खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने गुरुवार तड़के 3 बजे दोनों के शव बरामद किए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने खुद को मारी गोली:दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहती थी, वारदात के समय पति नहीं था
    Next Article
    सरकारी स्कूल में मैम पढ़ाती नहीं थी, छात्र थाने पहुंचा:कानपुर में पुलिस से कहा- दिनभर फोन चलाती हैं, हमारे भविष्य का क्या होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment