Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने खुद को मारी गोली:दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहती थी, वारदात के समय पति नहीं था

    10 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सिपाही की पत्नी ने पति की रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान सविता के रूप में हुई है। उसके पति टिंकू सिंह पुलिस में सिपाही हैं। उनकी पत्नी ने सुसाइड क्यों किया है इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहती थी टिंकू सिंह पत्नी सविता और दो बेटियों के साथ मनीष कुमार के मकान में करीब दो साल से किराए पर रह रहे थे। शुक्रवार को सविता घर में थी। इसी दौरान उसने पति की रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली गर्दन के दाईं ओर लगी। गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोगों को हुई जानकारी घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सदर बाजार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। उसके बाद सीनियर अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। घटना की जानकारी होते ही डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह भी मौके पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सविता ने आत्महत्या क्यों की। शुरुआती तौर पर पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव या किसी अन्य कारण की संभावना को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। सविता की मौत के बाद उसकी दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगी। यह खबर भी पढ़ें… दो युवकों की हत्या करके महंत ने मंदिर में दफनाया, एक की बहन से अफेयर था, दोस्त के साथ समझाने गया था यूपी के बागपत में दो दोस्तों की महंत ने हत्या कर दी। दोनों के शव मंदिर परिसर में ही दफना दिए। किसी को शक न हो, इसलिए ऊपर से टाइल्स (सीमेंटेड ईंट) लगवा दीं। 19 दिन बाद इसका खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने गुरुवार तड़के 3 बजे दोनों के शव बरामद किए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प ने ड्रोन इंपोर्ट पर 100% तक टैरिफ लगाया:राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया, चीनी कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान
    Next Article
    पिता की हत्या करके बेटा मेट्रो के आगे कूदा, मौत:उम्र-16 साल, रोक-टोक से नाराज था; नोएडा में मां अलग रहती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment