Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

    1 hour ago

    1

    0

    माफिया व पूर्व सांसद दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद समेत दो लोगों की झांसी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना बृहस्पतिवार सुबह झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंछ थाना क्षेत्र में हुई। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सड़क दुर्घटना का शिकार हुए अतीक अहमद के बेटे अबान एवं उसके एक साथी के शव सहित अन्य तीन घायलों को लेकर देर रात परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। यहां जनपद झांसी में आज सुबह हुई इस सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर अतीक के पुत्र अजहम सहित अन्य घायलों के परिजन देर शाम प्रयागराज से झांसी पहुंचे। इसके बाद डॉक्टरों के पैनल द्वारा की गई पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बीच परिजनों द्वारा दुर्घटना में घायल तीनों युवकों सहित दोनों मृतक के शव प्रयागराज ले जाने की इच्छा जाहिर की गई थी। परिजनों के अनुसार घायलों का इलाज वे प्रयागराज में ही कराना चाहते हैं। बृहस्पतिवार देर रात यहां पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौजूद क्षेत्राधिकारी (नगर) रामवीर सिंह ने बताया कि प्रयागराज से आए तीनों घायलों के परिजन बेहतर इलाज के उद्देश्य से रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें एंबुलेंस से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि मध्य रात्रि करीब पौने बारह बजे अतीक के बेटे अबान और उसके साथी सोनू के शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजन प्रयागराज ले गए। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अरविंद कुमार ने बताया कि पूर्व सांसद अतीक अहमद का बेटा अबान अहमद अपने कुछ साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने जा रहा था, तभी रास्ते में पुंछ थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से गुजर रही उसकी एसयूवी कार बेकाबू होकर एक डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संवाददाताओं को बताया कि इस हादसे की सूचना पुलिस को सुबह साढ़े 10 बजे मिली। उन्होंने कहा कि इस हादसे में अबान अहमद (21) और उसके दोस्त सोनू (25) की मौत हो गई। मूर्ति ने बताया कि हादसे में घायल कार सवार आजम, मोहम्मद जावेद और उमर को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मूर्ति ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि कार की गति बहुत तेज थी। उन्होंने कहा, ‘‘घायल यात्रियों में से एक ने हमें बताया कि गाड़ी बहुत तेज गति से गुजर रही थी और डिवाइडर से टकराने से पहले बेकाबू हो गई थी।’’इसे भी पढ़ें: FCRA Amendment Bill 2026 | द्रमुक सांसद पी. विल्सन और ईसाई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कानून वापस लेने की मांग अधिकारियों ने कहा कि अबान अहमद और सोनू के शवों को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां तीन डॉक्टरों के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया। दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में सवार रहे अबान के घायल दोस्त मोहम्मद उमर ने संवाददाताओं को बताया कि वे अबान के भाई से मिलने झांसी जेल जा रहे थे तभी कार बेकाबू हो गयी और यह हादसा हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिये राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी। माना जा रहा है कि अबान के शव को प्रयागराज के कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, जहां उसके परिवार के दूसरे सदस्यों को भी दफनाया गया था। सूत्रों के मुताबिक, अबान अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा था पांच भाइयों में से उमर और अली अभी उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जेलों में बंद हैं।इसे भी पढ़ें: FCRA Amendment Bill 2026 | संसद में 12 अगस्त को पेश होगा विवादित FCRA बिल, विपक्ष से बोले रिजिजू- 'राजनीतिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं' अतीक अहमद का एक और बेटा असद अप्रैल 2023 में झांसी के पास पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारा गया था। वह वर्ष 2005 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह रहे उमेश पाल की हत्या के मामले में वांछित था। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को पत्रकार बनकर पहुंचे तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के समय पुलिस दोनों को मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जा रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद: राहुल गांधी ने दिया छात्रों को आश्वासन, BJP ने बोला राजनीतिक लाभ लेने का हमला
    Next Article
    FCRA Amendment Bill 2026 | संसद में 12 अगस्त को पेश होगा विवादित FCRA बिल, विपक्ष से बोले रिजिजू- 'राजनीतिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment