Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता की लाश सड़ती रही, बेटा परिवार संग सोता रहा:3 दिन बाद पता चला, कानपुर में पड़ोसियों को बदबू आने पर खुला राज

    1 day ago

    2

    0

    कानपुर में एक बंद कमरे में गन फैक्ट्री से रिटायर 92 साल के कर्मचारी का सड़ा-गला शव मिला। घर में करीब 3 दिन से लाश पड़ी रही और पूरा परिवार चैन से सोता रहा। लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं हुई। बदबू आने पर परिजनों और पड़ोसियों को जानकारी हुई है। बुजुर्ग के परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराकर रेलवे स्टेशन, अस्पतालों और अन्य स्थानों पर तलाश की थी। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला था। घर में बदबू आने के बाद अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर बुजुर्ग का न्यूड अवस्था में शव मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुका था। परिजनों का कहना है कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। घटना शुक्रवार को रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित आनंद नगर में हुई। अब जानिए पूरा मामला… गन फैक्ट्री से रिटायर थे रावतपुर के आनंद नगर में रहने वाले ईबख्श (92) ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (गन फैक्ट्री) से सन 2003 में रियाटर हुए थे। उनकी पत्नी आफरीन ईसाई समुदाय से हैं। परिवार में बेटा अनुराग, बहू प्रगति, अनुराग के दो बेटे, बेटी शिप्रा और बहन अलका हैं। शिप्रा की शादी हो चुकी है। वह अपने ससुराल में रहती हैं, जबकि अलका इसी घर में ही रहती हैं। ईबख्श का 2 मंजिला मकान है। घर के निचले हिस्से में 4 कमरे बने हुए हैं। नीचे के कमरे में ईबख्श अकेले ही रहते थे। वहीं, बाकी का पूरा परिवार ऊपरी मंजिल पर रहता है। परिजनों के मुताबिक, ईबख्श मंगलवार को अचानक लापता हो गए। उनकी काफी तलाश की गई। उनके भाई के घर भी पहुंचे, जो कुछ दूरी पर रहते हैं, लेकिन वहां भी उनका कोई पता नहीं चला। अक्सर अकेले रहने की आदत थी ईबख्स के बेटे अनुराग ने बताया- मेरे पिता ईबख्श 9 जून किसी को दिखाई नहीं दिए थे। हम लोगों को लगा कि वह अपने कमरे में आराम कर रहे हैं, क्योंकि उनकी आदत अक्सर अकेले रहने की थी। हालांकि, 9 जून की रात मुख्य गेट खुला मिला, जिससे परिवार को कुछ आशंका हुई। मैंने पिता के कमरे के पास जाकर देखा तो वहां बने चार कमरों में ताले लगे थे। 10 जून तक पिता के नहीं मिलने पर मैं और उनकी पत्नी ने रावतपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी अनुराग ने बताया- 11 जून को घर के आसपास बदबू आने लगी। शुरुआत में लोगों ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन शुक्रवार को दुर्गंध तेज होने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। मोहल्ले के लोगों के कहने पर ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के निचले हिस्से में बने एक बंद कमरे की जांच की। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर ईबख्श का नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच की जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें स्कूल में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या:चंदौली में क्लासमेट चाकू लेकर पहुंचा, सीने पर वार किए, बाकी स्टूडेंट डरकर भागे यूपी के चंदौली में 10वीं के छात्र की शुक्रवार सुबह स्कूल में हत्या कर दी गई। वारदात को क्लासमेट ने अंजाम दिया। आरोपी छात्र कमर में चाकू छिपाकर क्लास पहुंचा। वहां उसने सीने पर चाकू से वार किए। अचानक हुए हमले में लवकुश यादव (17) संभल नहीं पाया। खून से लथपथ होकर वह वहीं गिर गया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में छोटे भाई के हत्यारोपी ने किया सरेंडर:3 दिन फरार रहकर पुलिस को दिया चकमा, सीने में गोली मारी थी; VIDEO सामने आया
    Next Article
    काशी में नर्सिंग छात्रा की रेप से हुई थी मौत:पुलिस का दावा- प्राइवेट पार्ट में इंजरी से ब्लीडिंग हुई; बॉयफ्रेंड ने कहा था-अबॉर्शन पिल्स खिलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment