Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ट्रांसपोर्ट से माल चोरी करने वाले 2 अरेस्ट:होली में बाजार बंदी के कारण नहीं बेच पाए थे माल, दो आरोपी फरार

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जूही में ट्रांसपोर्ट के बाहर रखा 2 लाख रुपए का हार्डवेयर का सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं, दो आरोपी फरार हैं। होली के त्योहार के चलते बाजार बंद होने के कारण आरोपी चोरी का माल बेच नहीं पाए थे। 1 मार्च की रात ई–रिक्शा से ट्रांसपोर्ट आए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। यह था पूरा मामला… किदवई नगर के रहने वाले श्याम शुक्ला का मिलिट्री कैंप चौकी क्षेत्र के रत्तूपुरवा में वरूणा ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के नाम से ट्रांसपोर्ट है। श्याम ने बताया- 1 मार्च को अलीगढ़ से छाबड़ा ट्रांसपोर्ट ने उन्हें जौनपुर के लिए सात नग हार्डवेयर का सामान बुक किया था, जोकि ट्रांसपोर्ट के बाहर रखा था। 1 मार्च की देर रात चौकीदारों के नींद में होने का फायदा उठाकर ई-रिक्शा से आए चालक समेत तीन चोरों ने ट्रांसपोर्ट के बाहर रखे 2 लाख रुपये के हार्डवेयर के नगों को पार कर दिया था। इधर, जौनपुर माल नहीं पहुंचने पर दुकानदार ने उनसे संपर्क किया तो उन्हें सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद बीते शुक्रवार को पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा के साथ ट्रांसपोर्ट श्याम गर्ग, लवी गांधी समेत अन्य के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस खुलासे के लिए लगी थी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जूही ढाल के पास से जूही टायर मंडी निवासी रंजीत और गोस्वामी नगर निवासी धर्मेंद्र गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गाजीपुर निवासी अंकुर और ढकनापुरवा निवासी जीतू फरार हैं। चारों आरोपी पल्लेदारी करते है, इस दौरान रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। डीसीपी ने बताया कि होली के चलते बाजार बंद होने के कारण आरोपी माल बेच नहीं पाए थे, पूरा माल रंजीत के घर रखा हुआ था। जिसे बरामद कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति की प्रताड़ना से परेशान महिला प्रेमी संग गई:युवक पर घर में घुसकर की मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत
    Next Article
    बसपा पार्षदों ने महापौर कार्यालय पर चश्पा किया ज्ञापन:विरोध में जमकर की नारेबाजी, 6 महीने से कर रहे जरनल सदन की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment