Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के बाद वापसी में गोरखधाम एक्सप्रेस में उमड़ी भीड़:बर्थ की एक सीट पर बैठे रहे 6 लोग, RPF करती रही बैठाने में हेल्प, VIDEO

    13 hours ago

    1

    0

    होली का त्योहार खत्म होते ही बड़ी संख्या में लोग वापस अपने काम पर लौटने लगे हैं। इसी वजह से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। खासकर प्लेटफॉर्म नंबर 9 से चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में यात्रियों का भारी दबाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी गोरखधाम एक्सप्रेस पकड़ने के लिए सुबह से ही यात्रियों की लंबी लाइन लग गई। कई यात्री सुबह 10 से 11 बजे के बीच ही प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर ट्रेन का इंतजार करते हुए लाइन में खड़े हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ पुलिस यात्रियों को लाइन में लगवाकर धीरे-धीरे ट्रेन तक पहुंचा रही थी। अब देखिए कुछ तस्वीरें जब ट्रेन आई और यात्री अंदर पहुंचे तो कुछ ही देर में जनरल कोचों पूरी तरह से भर गया। जिसके कारण कई यात्रियों को फर्श पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। एक-एक बर्थ पर लगभग 6 से 7 लोग बैठकर सफर कर रहे थे। डिब्बों के अंदर ज्यादा भीड़ होने से उमस और गर्मी भी काफी बढ़ गई थी। कई यात्रियों ने अंदर की स्थिति देखकर ट्रेन से उतरना ही बेहतर समझा। बताया जा रहा है कि करीब 50 से अधिक यात्री भीड़ देखकर ट्रेन में चढ़ने के बाद वापस लौट गए। यात्रियों का कहना है कि होली के बाद हर साल इसी तरह भीड़ बढ़ जाती है, लेकिन इसके बावजूद रेलवे प्रशासन अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था नहीं करता। यात्रियों के मुताबिक अगर रेलवे भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेन चला दे तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है। दैनिक भास्कर से बात करते हुए यात्री रोहित ने कहा कि रेलवे प्रशासन को ट्रेन में उतने ही लोगों को चढ़ने देना चाहिए जितनी इसकी क्षमता है। बाकी यात्रियों के लिए अलग से दूसरी ट्रेन चलानी चाहिए। वहीं दिल्ली तक सफर करने वाले सुनील ने कहा कि त्योहार के बाद हमेशा भीड़ बढ़ती है, इसलिए रेलवे को पहले से ही तैयारी करनी चाहिए और अतिरिक्त ट्रेन चलानी चाहिए। एक अन्य यात्री रंजीत कुमार ने बताया कि उन्हें बाथरूम के पास थोड़ी जगह मिली है, वहीं बैठकर सफर करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि डिब्बे के अंदर नीचे का पूरा फर्श पानी से भरा हुआ है, जिससे यात्रियों को बैठने और चलने में काफी परेशानी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि ज्यादा भीड़ होने की वजह से डिब्बों के अंदर आने-जाने का रास्ता भी जाम हो गया है। खासकर बाथरूम तक जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों के बाद बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:बोले- सरकार को सहानुभूति दिखाते हुए करनी चाहिए मदद, मास्टर प्लान में होना चाहिए बदलाव
    Next Article
    पति की प्रताड़ना से परेशान महिला प्रेमी संग गई:युवक पर घर में घुसकर की मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment