Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने पत्नी को कमरे में बंद करके पीटा:बरेली में नशीला इंजेक्शन लगाया, फिर छत से फेंका; झोलाझाप डॉक्टर है

    7 hours ago

    1

    0

    'मुझे कमरे में बंद करके लात-घूंसों और बेल्टों से पीटा, फिर जहरीला इंजेक्शन लगाकर दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया... वह मुझे मारकर दूसरी शादी करना चाहता है'। जिला अस्पताल के बेड पर दर्द से कराहती सलोनी ने जब अपनी आपबीती सुनाई, तो सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक झोलाछाप डॉक्टर की ऐसी दरिंदगी सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। गंभीर हालत में भर्ती पीड़िता के पैर में फ्रैक्चर है और चेहरे व आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। मायके से 50 हजार रुपये मांगने का बनाया दबाव, इनकार पर की बर्बरता अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता सलोनी ने रोते हुए बताया कि उसका पति उस पर मायके से 50 हजार रुपये मांगने का दबाव बना रहा था। जब उसने मना किया तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। सलोनी ने कहा कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। बेटे का टिफिन खुद खा गया पति, विरोध करने पर कमरे में बंद कर पीटा सलोनी के मुताबिक, 21 सितम्बर की सुबह जब उसने अपने 5 साल के बेटे का टिफिन तैयार किया, तो पति ने बच्चे का टिफिन खुद खा लिया। इस वजह से बच्चा दिनभर भूखा रहा। जब उसने विरोध जताया और छोटे बच्चे को लेकर छत पर जाने लगी, तो पति, सास, ससुर और देवर ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर लिया। सभी ने मिलकर बेल्टों और लात-घूंसों से उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद उसके बाल तक काट दिए गए। 'तुझे मारकर दूसरी शादी कर लूंगा, डॉक्टर हूं, किसी को शक नहीं होगा' पीड़िता ने आरोप लगाया कि पिटाई के बाद उसे नशीला/जहरीला इंजेक्शन दिया गया और फिर छत से नीचे फेंक दिया गया। आरोपी पति अक्सर उसे धमकी देता था कि वह उसे मारकर दूसरी शादी कर लेगा। वह कहता था, 'मैं डॉक्टर हूं, इस तरह मारूंगा कि किसी को शक तक नहीं होगा और मौत को हादसा साबित कर दूंगा'। होश आने पर सलोनी ने खुद को अस्पताल में पाया। ससुराल में कैद हैं दोनों मासूम बेटे, पीड़िता ने लगाई जान बचाने की गुहार सलोनी के दो मासूम बच्चे—अक्षित (5 वर्ष) और दिव्यम (ढाई वर्ष) हैं, जो फिलहाल पति के पास हैं। पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उसके पति व ससुरालियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाए और उसके दोनों बच्चों को उसके पास सुरक्षित पहुंचाया जाए, क्योंकि वहां बच्चों की जान को भी खतरा बना हुआ है। 2020 में हुई थी शादी, दहेज को लेकर लगातार करते थे प्रताड़ित पीड़िता की मां रजनी देवी और पिता संतोष कुमार निवासी भरतौल, कैंट थाना क्षेत्र ने बताया कि उन्होंने साल 2020 में सलोनी की शादी शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र निवासी रामगोपाल से की थी। शादी में अपाचे बाइक, सोने की चेन, अंगूठी और घरेलू सामान सहित करीब 5-6 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद पति रामगोपाल, ससुर तेजपाल, सास ऊषा देवी, जेठ पप्पू, देवर दीपक व अमन और ननद रचना लगातार दहेज को लेकर सलोनी को प्रताड़ित करते आ रहे हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ​पति समेत 8 ससुरालियों पर केस दर्ज, जांच जारी: सीओ सिटी ​सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पति रामगोपाल, ससुर तेजपाल, सास ऊषा देवी, देवर दीपक, अमन, ननद रचना और जेठ पप्पू सहित 8 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गणेश पंडाल पर रेलिंग गिरने से महिला की मौत:तेज बारिश से पानी भरा, तीसरी मंजिल की रेलिंग टूटने से हादसा, 10 लोग घायल
    Next Article
    शाहजहांपुर में रायफल से फायरिंग कर बनाई REEL:पुलिस ने जांच शुरू की, सीओ बोले- लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment