Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में रायफल से फायरिंग कर बनाई REEL:पुलिस ने जांच शुरू की, सीओ बोले- लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी

    7 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह रायफल से फायरिंग करते युवक का वीडियो सोशल सामने आया है। वीडियो में एक युवक मकान की छत पर खड़ा होकर आसमान की ओर रायफल से फायर करता नजर आ रहा है। फायरिंग के दौरान वह कैमरे की तरफ भी देख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान मुकेश राठौर के रूप में बताई जा रही है। उसके पास मौजूद रायफल का लाइसेंस किसके नाम है और वीडियो कब बनाया गया था, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। सीओ सदर ने कहा है कि जांच में अगर रील बनाने के लिए फायरिंग की बात सामने आती है तो लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में मुकेश राठौर एक मकान की छत पर खड़ा दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में रायफल है और वह आसमान की ओर फायर करता नजर आता है। फायरिंग के दौरान वह कैमरे की ओर भी देख रहा है। कुछ दूरी पर एक अन्य युवक भी वीडियो में दिखाई दे रहा है। वीडियो बुधवार सुबह सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इसके बाद पुलिस ने वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की। किसके नाम है रायफल का लाइसेंस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में इस्तेमाल की गई रायफल का लाइसेंस किस व्यक्ति के नाम पर है। इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वायरल वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहा युवक कौन है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि रायफल से फायरिंग किसी वास्तविक वजह से की गई थी या केवल सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए फायर किया गया। ग्रामीण बोले सुरक्षा के लिए मिलता है असलहा ग्रामीणों का कहना है कि लोग असलहा लाइसेंस अपनी सुरक्षा के लिए लेते हैं। इसके बावजूद कुछ लोग हथियारों के साथ वीडियो और रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, इस तरह हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग करने से गलत संदेश जाता है। ग्रामीणों ने ऐसे मामलों में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, ताकि लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर दबदबा दिखाने के लिए न किया जाए। जांच के बाद लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने का मकसद क्या था और यह कितने दिन पुराना है, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।सीओ के मुताबिक, जांच में अगर यह सामने आता है कि लाइसेंसी रायफल से केवल रील बनाने के लिए फायरिंग की गई थी, तो लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति ने पत्नी को कमरे में बंद करके पीटा:बरेली में नशीला इंजेक्शन लगाया, फिर छत से फेंका; झोलाझाप डॉक्टर है
    Next Article
    गन्ने का दाम 600 प्रति क्विंटल करने की मांग:किसान संघ ने भेजा ज्ञापन, 5 लाख तक कैशलेस इलाज भी मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment