Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने पत्नी और 3 बच्चों का गला दबाकर मारा:मथुरा में खुद करंट लगाकर सुसाइड किया, एक ही चिता पर जले शव; बच्चों को दफनाया गया

    6 hours ago

    1

    0

    मथुरा में पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दो डॉक्टरों के पैनल ने पांचों शवों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि परिवार के मुखिया मनीष ने पहले पत्नी सीमा का गला दबाया। इसके बाद सिर पर वार कर हत्या की। फिर नींद में सो रहे तीनों बच्चों का गला दबाकर उन्हें भी मार डाला। पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद मनीष ने कमरे में लाइट के खुले तार को पकड़कर सुसाइड कर लिया। सीमा के सिर पर गंभीर चोट थी और गला दबाने के निशान मिले। वहीं, तीनों बच्चों के गले पर भी दबाव के निशान पाए गए, जिससे उनकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक, मनीष ने रात 3 से 4 बजे के बीच पत्नी और बच्चों की हत्या की। इसके बाद उसने दीवार, डायरी और पन्नों पर सुसाइड नोट लिखे। करीब साढ़े 4 बजे मनीष ने सुसाइड किया। बड़े भाई के बेटे ने दी मुखाग्नि पोस्टमार्टम के बाद शवों को देर रात ब्रह्माण्ड घाट और चिंताहरण महादेव के बीच स्थित श्मशान स्थल ले जाया गया। यहां पहले तीनों बच्चों हनी, प्रियांशी और प्रतीक को यमुना किनारे एक ही स्थान पर दफनाया गया। इसके बाद पति-पत्नी मनीष और सीमा का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। दोनों को मुखाग्नि मनीष के बड़े भाई सुधीर के 15 वर्षीय बेटे ऋषभ ने दी। दो तस्वीरें देखिए…. अब जानिए पूरा मामला…. खेती-बाड़ी का काम करता था मनीष महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव के रहने वाले मनीष (35) गांव में खेती-बाड़ी करता था। वह पत्नी और 3 बच्चे हनी (5), प्रतीक (2), बेटी प्रियांशी (4) और उनकी मां सीमा (32) के साथ रहता था। मंगलवार सुबह घर में मनीष, उसकी पत्नी सीमा और तीनों बच्चों के शव मिले। कमरे में एक चारपाई और एक बेड रखा है। चारपाई पर हनी मिली, जबकि बेड पर बेटा प्रतीक, बेटी प्रियांशी और उनकी मां सीमा (32) थीं। मनीष जमीन पर पड़ा मिला। मनीष के हाथ जले हुए मिले हैं, जबकि महिला के सिर पर चोट के निशान मिले। फर्श पर एक मूसल और एक रस्सी मिली है। मूसल पर खून लगा था। इसके अलावा एक गिलास भी मिला है, जिसमें दूध के निशान थे। पुलिस पहले जहर खाने या फिर मूसल से पत्नी की हत्या करने की आशंका जता रही थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मनीष ने सभी की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद खुद करंट लगाकर सुसाइड कर लिया। मनीष ने चार जगह दर्ज किया मौत का कारण मनीष और उसके पूरे परिवार की मौत के मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू सुसाइड नोट सामने आया है। मनीष ने आत्महत्या से पहले एक नहीं, बल्कि चार जगह अपनी मौत की वजह लिखी। उसने कमरे की दीवार पर, दो अलग-अलग पन्नों पर और एक डायरी में सुसाइड नोट लिखा। इसके अलावा मनीष ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें वह खुदकुशी की बात कहते हुए किसी को परेशान न करने की अपील कर रहा है। पुलिस के अनुसार, मनीष ने डायरी में तीन पेज लिखे थे। इनमें एक प्लॉट को बेचे जाने और उससे मिली रकम को लेकर भी जिक्र किया गया है। पुलिस ने कमरे से सभी सुसाइड नोट और वीडियो को जब्त कर लिया है और उनकी जांच की जा रही है। सुसाइड नोट के 3 पन्ने पढ़िए... पहला: 'मैं मनीष कुमार अपने पूरे होशोहवास में कह रहा हूं कि मैं और मेरी पत्नी सीमा, हमारे दुख बड़े हैं। हम दुख किसी को बता भी नहीं सकते हैं। अंदर ही अंदर दुखी रहते हैं। हमारे मरने या मारने में किसी का दोष नहीं है। हमारे मरने के बाद कोई किसी को परेशान न करें, यही हमारी विनती है। हमारे ऊपर किसी का कर्ज नहीं है, कोई मांगे तो देना नहीं। दूसरा: हमारे प्लॉट 2608 के 7 लाख रुपए सतीश टेलर के जीजा के पास है। प्लॉट के पैसे सीमा की पासबुक के पीछे लिखे हुए हैं। सतीश के जीजा से जमीन नाम करके बाकी पैसे ले लेना, सतीश टेलर विरामपुर वाले पैसों का गारंटर है। तीसरा: सतीश टेलर विरामपुर का रहने वाला है। उसके जीजा गोवर्धन के रहने वाले हैं। हमारे पास कुल 12.60 लाख रुपए आए थे। बाकी पैसे जमीन नापने के बाद देने के लिए कहा था। क्योंकि हमारी जमीन ज्यादा निकली थी। पैसे 6 महीने बाद देने की बात कही थी। अवसाद, तंत्र विद्या या कोई और वजह? मनीष ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या क्यों की, इसका कोई साफ कारण अभी तक सामने नहीं आया है। इस दर्दनाक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं मनीष अवसाद (डिप्रेशन) में तो नहीं था या फिर वह किसी तांत्रिक के प्रभाव में आ गया था। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट व वीडियो के आधार पर सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पत्नी, 3 बच्चों की हत्या करके पति ने जान दी:मथुरा में खुद को करंट लगाया, बच्चों का गला दबाया; 3 जगह सुसाइड नोट मिले मथुरा में पत्नी और 3 बच्चों की हत्या करके पति ने खुद को करंट लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, सोते वक्त पति ने पत्नी के सिर पर मूसल से हमला किया, फिर बच्चों का गला दबा दिया। इसके बाद वीडियो बनाया और सुसाइड नोट लिखा। फिर बोर्ड में बिजली का तार लगाकर खुद सुसाइड कर लिया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    35 निजी स्वास्थ्य संस्थानों में बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन नहीं:प्रतापगढ़ में सीएमओ ने नोटिस जारी कर 15 दिन में मांगा जवाब
    Next Article
    पत्नी को भगा ले जाने वाले के भाई की हत्या:हरदोई में सरेआम भाले से गोदा, 24 घावों ने फाड़ दिए फेफड़े, किडनी और दिल, पोस्टमार्टम में खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment